38.8 C
Bhopal

मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की फ्लाईट में 3 घंटे यात्रियों को रोका गया, 80 ने टिकट कैंसल कराए

प्रमुख खबरे

मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सोमवार को यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पहले मुंबई में देरी और फिर भोपाल में बर्ड-हिट की आशंका के चलते विमान 8 घंटे लेट हुआ, जिससे नाराज 80 यात्रियों ने अपने टिकट रद्द करा दिए।

सोमवार को मुंबई से भोपाल आने वाले एयर इंडिया के विमान (AI 634) में सवार यात्रियों के लिए यह फ्लाइट न सिर्फ अपने तय समय से करीब चार घंटे देरी से भोपाल पहुंची, बल्कि यहां उतरने के बाद भी तकनीकी जांच के नाम पर यात्रियों को तीन घंटे तक रोके रखा गया। इस पूरी अव्यवस्था से नाराज होकर भोपाल से जाने वाले 161 यात्रियों में से 80 ने अपने टिकट कैंसिल करा दिए।

भोपाल आ रहे यात्रियों के मुताबिक, परेशानी मुंबई एयरपोर्ट से ही शुरू हो गई थी, जहां ग्राउंड स्टाफ की हड़ताल के कारण विमान ने देर से उड़ान भरी। दोपहर 1:40 बजे भोपाल लैंड करने वाली फ्लाइट शाम को 5:35 बजे यहां पहुंच सकी।

इसके बाद राजा भोज एयरपोर्ट पर विमान के बर्ड-हिट की आशंका के चलते उसे रनवे पर ही रोक दिया गया। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत करीब तीन घंटे तक विमान की गहन जांच की गई। इस दौरान जो यात्री विमान के अंदर बैठ चुके थे, वे करीब दो घंटे तक अंदर ही फंसे रहे।

राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है विमान के भोपाल लैंड करते समय बर्ड-हिट की आशंका जताई गई थी। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उड़ान से पहले पूरी जांच जरूरी थी। हालांकि, जांच में बर्ड-हिट की पुष्टि नहीं हुई है। यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे ऊपर है।

यात्रियों का फूटा गुस्सा

एयरपोर्ट पर सही जानकारी न मिलने के कारण यात्रियों ने टर्मिनल बिल्डिंग में जमकर हंगामा किया। भोपाल के कारोबारी पलाश पटेल ने बताया कि वे दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें रात 9 बजे तक रोके रखा गया। हंगामे को बढ़ता देख एयरलाइंस ने कुछ यात्रियों को दिल्ली के रास्ते वैकल्पिक फ्लाइट से भेजने का इंतजाम किया, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त समय और पैसा खर्च करना पड़ा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे