35.4 C
Bhopal

भोपाल में होगा इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए बुधवार को भोपाल में इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर होने वाले इस कार्यक्रम में फ्रांस की कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और निवेशक शामिल होंगे।

कॉन्क्लेव का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। राज्य सरकार का उद्देश्य इस आयोजन के जरिए मध्य प्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

कार्यक्रम में एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रिक व्हीकल, टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी, फार्मा, पर्यटन, टेक्सटाइल और स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और मध्य प्रदेश शासन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में फ्रांस के राजदूत, फ्रांसीसी

कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी, प्रदेश सरकार के अधिकारी और स्थानीय उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कार्यक्रम के मुख्य सत्र को संबोधित करेंगे और निवेशकों से सीधे संवाद करेंगे।

सरकार का कहना है कि मध्य प्रदेश ने पिछले कुछ वर्षों में उद्योग, अधोसंरचना, लॉजिस्टिक्स और निवेश सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से काम किया है। इसी कारण विदेशी कंपनियों की रुचि प्रदेश में लगातार बढ़ रही है। कॉन्क्लेव में कई कंपनियां निवेश प्रस्ताव और एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट भी पेश करेंगी। कुछ महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर होने की भी संभावना है।

फ्रांस की कई प्रतिष्ठित कंपनियां पहले से मध्य प्रदेश में संभावनाएं तलाश रही हैं। इनमें सनोफी, डसॉल्ट सिस्टम्स, डेकाथलॉन, सिस्ट्रा, सूफलेट माल्ट और अन्य कंपनियां शामिल हैं। ये कंपनियां स्वास्थ्य, तकनीक, सप्लाई चेन, शहरी विकास, परिवहन, कृषि और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं देख रही हैं।

कॉन्क्लेव में बी-2-बी और बी-2-जी बैठकें भी आयोजित होंगी। इन बैठकों में मध्य प्रदेश के उद्योग प्रतिनिधि और फ्रांसीसी कंपनियों के अधिकारी संभावित निवेश, तकनीकी सहयोग और संयुक्त परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के करीब 60 से 80 उद्योग प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल को मध्य प्रदेश की संस्कृति और पर्यटन से भी परिचित कराया जा रहा है। प्रतिनिधियों ने मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण किया, जबकि 12 मई को भीमबेटका रॉक शेल्टर्स का दौरा भी प्रस्तावित है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे