26.7 C
Bhopal

हिन्दुत्व को लेकर दिग्गी के फिर बिगड़े बोल, भाजपा विधायक ने जमकर ली खबर

प्रमुख खबरे

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। कई बार दिग्गी ऐसे विवादित बयान दे देते हैं जिसकी वजह खुद वे और पार्टी दोनों की फजीहत होती है। अब दिग्गी ने हिन्दू और हिन्दुत्व को लेकर जहर उगल दिया है। उन्होंने कहा है कि “हिंदू” कोई धर्म नहीं, बल्कि एक पहचान है। यह शब्द वैदिक नहीं, बल्कि फारसी मूल का है और यह भौगोलिक क्षेत्र को दर्शाता है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत में एक भी हिंदू नहीं है। हिंदू एक फारसी शब्द है, जिसका प्रयोग सिंधु नदी के पार रहने वाले लोगों के लिए किया गया था। यह शब्द संस्कृत के ‘सिंधु’ से निकला, जिसे फारसी और यूनानी लोगों ने अपनी भाषा में ‘हिंदू’ बना दिया। उन्होंने कहा कि यह शुरुआत में एक भौगोलिक पहचान थी, जो बाद में मध्यकाल में धार्मिक पहचान में बदल गई। दिग्विजय सिंह ने जोर देते हुए कहा, “हम हिंदू नहीं, बल्कि सनातनी हैं।”

बीजेपी ने किया पलटवार
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के हिंदू धर्म को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह को मुसलमानों का खलीफा बताते हुए कहा कि वह हिंदू नहीं हैं, इसलिए वे ये बात कहते हैं, उन्हें फारसी, इस्लाम इसका ज्यादा ज्ञान है। वे अपना कहीं ठिकाना पकड़ ले तो ज्यादा अच्छा है। हिन्दुस्तानियों को ज्यादा ज्ञान न दे तो ठीक है। ये भारत किसका देश है, ये जानते हैं। रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते हुए ये तक कह दिया कि हिंदुस्तान का नाम तुम्हारे अब्बा ने लिखा है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान अगर इस देश का नाम है तो ये हिन्दुओं का स्थान है। हालांकि शर्मा ने यह भी कहा कि सनातन धर्म है, यह बात सत्य है, लेकिन हिंदू यहां की पहचान है। सबके पुरखे हिन्दू है। दिग्विजय सिंह अपना इतिहास देख लें।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे