25.5 C
Bhopal

हुमायुं मकबरा की दरगाह की दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत

प्रमुख खबरे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित हुमायूं मकबरा परिसर में स्थित दरगाह के कमरे की दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह लोगों की हालत गंभीर है।

दरगाह शरीफ पत्ते शाह के एक कमरे की छत का हिस्सा गिरने से 11 लोग दब गए, जिन्‍हें एनडीआरएफ, फायर विभाग की टीम द्वारा निकालकर एम्‍स के ट्रामा सेंटर और आरएमएल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान पांच को मृत घोषित कर दिया। इमाम को भी चोट आई है।

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब 4:30 बजे हुमायूं के मकबरा के पीछे दरगाह शरीफ पत्ते शाह की दीवार गिर गई। इसमें 5 लोगों की मौत की खबर है।

फायर सर्विस को इस हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि मलबे में 10 से 12 लोग फंस गए। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां और पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। बचाव दल ने डिटेल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास किए गए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे