बीएसएफ की रेवती रेंज में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि इंदौर की जमकर सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इंदौर सफाई, स्वाद, सहभागिता के लिए जाना जाता है। अब इंदौर हरियाली के नाम से भी जाना जाएगा।
पौधरोपण के बाद मीडिया से बात करते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि कि भविष्य को संवारने के लिए प्रकॉति को संवारना जरूरी है। इंदौर में हरियाली की पहल एक मिसाल बनेगी। यह अभियान जन आंदोलन बनेगा। वहीं उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए प्रकृति की महिमा के बारे में बताया और संदेश दिया।
सीएम मोहन ने कहा कि आदिकाल से इंदौर और उज्जैन का पर्यावरण के महत्व में विशेष संबंध रहा है। मां क्षिप्रा सहित 7 नदियों के उद्गम का स्थल इन्दौर है। देश एवं दुनिया में इंदौर की विशेष पहचान है। क्लीन सिटी के साथ अब ग्रीन सिटी में भी इंदौर अवश्य नम्बर वन बनेगा।