38.1 C
Bhopal
- Advertisement -

CATEGORY

Uncategorized

अमरवाड़ा उपचुनाव: BJP ने फिर मारी बाजी, कांग्रेस अब तक नहीं तलाश पाई उम्मीदवार, आखिरी फैसला ले सकते हैं नाथ

अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने में अब करीब 20 दिन का ही समय बचा है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 21 जून तक नामांकन फार्म भरे जाएंगे। वहीं 24 जून को नामंकन पत्रों की समीक्षा होगी। इसके बाद 26 जून तक नाम वापस लिया जा सकता है।

अमरवाड़ा जीतने की जंग तेज: BJP प्रत्याशी ने भरा पर्चा, मोहन-VD बोले- छिंदवाड़ा में जारी रहेगा पार्टी का विजय अभियान

सीएम यादव ने कहा कि छिंदवाड़ा की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। छिंदवाड़ा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास व्यक्त करते हुए लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय दिलाई है। छिंदवाड़ा में भाजपा का विजय अभियान उपचुनाव में भी जारी रहेगा।

काशी दौरे पर PM : गंगा आरती में शामिल होकर बोले मोदी- काशी की जनता ने मुझे किया धन्य, अब मैं यहीं का हो...

पीएम मोदी ने क्षेत्रीय भाषा में बोलते हुए कहा- चुनाव जीतने के बाद हम पहली बार बनारस आयल हई। जनता जनार्दन के हमार प्रणाम, काशी के लोगों ने हमें लगातार अपना प्रतिनिधि चुनकर धन्य कर दिया है। अब तो मां गंगा ने भी मुझे गोद ले लिया है। मैं यहीं का हो गया हूं।

देश के 10 गांवों को दूर संचार मंत्री ने दी बड़ी सौगात, इसमें मप्र के भी तीन गांव शामिल

सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा कि जय अनुसंधान! यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दूरसंचार विभाग दो महत्वपूर्ण पहलों के लिए प्रस्ताव आमंत्रित कर रहा है:

MP में आज से फिर खुले स्कूल: सीएम ने नौनिहालों को तिलक लगाकर किया स्वागत, बोले-नई ऊचाइयों को छूते हें सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स

सीएम डा. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में सीएम राइज स्कूलों की तरह अन्य सरकारी स्कूलों में भी जरूरी व्यवस्था की जाए। सरकारी स्कूल में मैं भी पढ़कर निकला हूं। सरकारी स्कूल से निकले विद्यार्थी भी नई ऊंचाइयों को छूते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा को लेकर हमारे सामने सबसे बड़ा उदाहरण भगवान कृष्ण का है। उनके समय गुरुकुल हुआ करते थे। भगवान कृष्ण 11 साल की उम्र में स्कूल गए।

पीसीसी चीफ की नई टीम का खाका तैयार, जानें किसे सबसे ज्यादा मिलेगी तवज्जो

सूत्रों की मानें तो इस टीम में सभी नेताओं की भागीदारी तय की जाएगी। वहीं कितने प्रतिशत महिला, युवा और वरिष्ठ नेताओं को इसमें शामिल किया जाएगा इसका खाका लगभग तैयार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सबसे ज्यादा युवाओं को मौका देने वाली है। 70 प्रतिशत युवा चेहरों और 30 प्रतिशत वरिष्ठों को इसमें शामिल किया जाएगा। वहीं पूरी टीम में 10 प्रतिशत महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा।

अमरवाड़ा जीतने BJP ने कसी कमर: 35 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, MP के अलावा दूसरे राज्यों के दिग्गज भी झोकेंगे ताकत

पूर्व कांग्रेस नेता और अब भाजपा में शामिल कमलेश शाह के इस्तीफे के बाद खाली हुई अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने 10 जुलाई को मतदान करवा रहा है। भाजपा ने कमलेश शाह को ही अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस अभी अपना उम्मीदवार तय नहीं कर सकी है। नामांकन फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 21 जून है।

बुधनी विधानसभा में उपचुनाव होना तय: शिवराज ने सौंपा इस्तीफा, बोले- मेरी हर सांस में बसती है बुधनी की जनता

विधायकी से इस्तीफा देने के बाद शिवराज ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि मैं बुधनी से विधायक था और बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता मेरे रोम रोम में रमती है, मेरी हर सांस में बसती है। मैंने बुधनी से ही अपने सार्वजनिक जीवन का प्रारंभ किया था।

इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट: विजयवर्गीय बोले- मेट्रो के नाम पर शहर का नहीं होने देंगे अहित, जिम्मेदार एक महीने में दें रिपोर्ट

विजयवर्गीय ने कहा कि मेट्रो के पुराने रुट से जनप्रतिधि और शहरवासी खुश नहीं है,लेकिन अब 30-40 प्रतिशत काम हो चुका हैै। जो नए विकल्प अंडरग्राउंड रुट को लेकर बैठक में सुझाए गए है। उनका फिजिबिलिटी सर्वे होगा। अफसरों को एक माह में रिपोर्ट देना होगी। विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर शहर का मेट्रो के नाम पर अहित नहीं होने देंगे।

राहुल को भाया रायबरेली, वायनाड से किस्मत आजमाएंगी प्रियंका: दो घंटे लंबी बैठक के बाद हुआ फैसला

बैठक के बाद खरगे ने कहा कि राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ेंगे और रायबरेली अपने पास रखेंगे। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। खड़गे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रायबरेली पहले से भी राहुल गांधी के काफी नजदीक रही है।

Latest news

- Advertisement -