39.1 C
Bhopal
- Advertisement -spot_img

AUTHOR NAME

admin

5763 POSTS
0 COMMENTS

PM से मिले वर्ल्ड चैंपियन: मोदी ने ट्राफी के साथ रोहित ब्रिगेड संग दिया पोज, पर नहीं लगाया हाथ, तोहफे में मिली नमो जर्सी...

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रधानमंत्री को टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पीएम हाथों में थमाई। खास बात यह रही की पीएम मोदी ने टी20 विश्व कप ट्रॉफी को छुआ नहीं था। उन्होंने फोटो में केवल कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का हाथ पकड़ा था।

बारबाडोस में इतिहास रच भारत पहुंची रोहित की सेना , एयरपोर्ट पर देखने लायक थी फैन्स की दीवानगी

रोहित ब्रिगेड बारबाडोस से दिल्ली के टर्मिनल 3 एयरपोर्ट पहुंची, इसके बाद आईटीसी मौर्य होटल के लिए रवाना हुई। टीम इंडिया के खिलाड़ी भले ही बारबाडोस से लंबी फ्लाइट के बाद पहुंचे, लेकिन उनके चेहरे पर किसी तरह की थकावट नहीं दिखी। यहां टीम इंडिया के कई ऐसे फैन्स भी नजर आए, जिनकी दीवानगी देखने लायक थी।

विश्व विजेता टीम इंडिया की वतन वापसी: दिल्ली एयरपोर्ट पर रोहित ब्रिगेड का हुआ ऐतिहासिक स्वागत, अब पीएम करेंगे खातिरदारी

29 जून को फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को भारत ने रोमांचक अंदाज में मात दी। ब्रिजटाउन (बारबाडोस) के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में भारत ने इस जीत के जीत के साथ 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। लेकिन रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम, उसके सहयोगी स्टाफ, कुछ बीसीसीआई अधिकारी और खिलाड़ियों का परिवार तूफान बेरिल के कारण बारबाडोस में फंसे हुए थे। जिसके बाद सरकार की तरफ से विशेष विमान बारबाडोस के लिए रवाना किया गया था।

मोहन सरकार का पहला बजट 3.65 लाख करोड़ का: सिंहस्थ के लिए मिले 500 करोड़, मप्र की जनता पर नहीं थोपा कोई नया कर

मोहन सरकार के पहले बजट में 2025-26 तक 65 लाख हेक्टेयर और 2028-29 तक एक करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र को संचित करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्वती, काली सिंध, चंबल नदी लिंक परियोजना निर्माण की सैद्धांतिक सहमति बनाई गई है। इससे प्रदेश के 10 जिलों में चार लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता निर्मित होगी और पेयजल मिलेगा सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण व संधारण के लिए 13 हजार 596 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

बिहार के डिप्टी सीएम ने सरयू में डुबकी लगाकर 22 महीने बाद तोड़ा अपना संकल्प, जानें सम्राट चौधरी ने क्या लिया था संकल्प

वहीं सम्राट द्वारा पगड़ी उतारते ही उनके समर्थक जय श्री राम का नारा लगाने लगे। उनके समर्थकों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम के चरणों में अपनी पगड़ी समर्पित कर दी है।

हाथरस हादसा: जानिए कौन हैं नारायण सरकार हरि, जिनका सस्तंग स्थल श्मशान घाट में हो गया तब्दील

नारायण हरि उर्फ भोले बाबा का असली नाम सूरजपाल है। वसूरजपाल का एटा जिले के बहादुरनगर गांव में जन्म हुआ। वह बचपन से ही अपने पिता के साथ खेती करता था। लेकिन इसके बाद वह पुलिस विभाग में भर्ती हो गया।

कांग्रेस तीसरी बार पार नहीं कर सकी 100 का आंकड़ा: लोकसभा में बोले पीएम मोदी, हिन्दू वाले बयान पर राहुल की भी ली खूब...

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कहा आज एक गंभीर विषय पर आपका और देशवासियों का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। कल जो संसद में हुआ, देशवासी इसे सदियों तक माफ नहीं करेंगे। 131 साल पहले स्वामी विवेकानंदजी ने शिकागो में कहा था कि मुझे गर्व है कि मैं उस धर्म से आता हूं जिसने पूरी दुनिया को सहिष्णुता और वैश्विक स्वीकृति सिखाई है।

हाथरस में ह्रदय विदारक हादसा: सत्संग में मची भगदड़, 100 से ज्यादा लोगों की गई जान, अस्पताल में लगा शवों का अंबार

हाथरस जिले के फुलरई गांव में भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। ब्सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई लोगों की मौत होने की आशंका है।

मप्र में अब एक हफ्ते में होगी पीडब्ल्यूडी की सड़कों की मरम्मत, सीएम मोहन ने लान्च किया मोबाइल ऐप- लोक पथ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन ने कहा कि सभी विभागों को जनता के प्रति अधिक से अधिक जवाबदेह बनाना हमारा लक्ष्य है। जनता के प्रति अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्य प्रणाली को अपनाते हुए लोक कल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की दृष्टि से लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार लोकपथ मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया जा रहा है।

नादानी में राहुल से मुकाबला करने पर क्यों आमादा है भाजपा

राहुल जिस तरह पानी पी-पीकर हिंदुओं और हिंदुत्व को कोस रहे थे, उसके चलते यह तय था कि यदि उनकी आक्रामकता का यही रुख जारी रहने दिया जाता तो वह बोलने के रौ में हिंदुओं को लेकर खुद और अपनी पार्टी की विचारधारा को एक्सपोज कर देते। आखिर भाजपा को हाल ही में बीते लोकसभा चुनाव में चौबीस करोड़ वोट और 240 सीटें मिली हंै। कांग्रेस को भाजपा से पूरे दस करोड़ वोट कम मिले हैं।

Latest news

- Advertisement -spot_img