24.2 C
Bhopal

अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

प्रमुख खबरे

उदयनिधि स्टालिन की अभिनेत्री तृषा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गिरफ्तारी के बाद राज्य में घमासान मच गया है। जहां भाजपा ने स्वागत किया, जिसे सनातन धर्म के अपमान से जोड़ते हुए जैसे को तैसा बताया।

इस घटना ने तमिलनाडु की राजनीति में महिला गरिमा और राजनीतिक टिप्पणियों की सीमाओं पर नई बहस छेड़ दी है, जहां डीएमके इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है। बातदें तंजावुर में कावेरी मुद्दे पर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन रैली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और अभिनेत्री त्रिशा का संदर्भ देते हुए कथित तौर पर द्विअर्थी और अश्लील टिप्पणी करते सुने जा सकते हैं।

इस बयान के सामने आने के बाद टीवीके और भाजपा ने डीएमके पर जमकर निशाना साधा है। टीवीके विधायक रेवंत चरण ने इस टिप्पणी को घिनौना और अस्वीकार्य बताते हुए डीएमके नेतृत्व पर राजनीतिक स्तर गिराने और उकसावे वाली हरकतें करने का आरोप लगाया।

वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए चरण ने टिप्पणी को बेहद घिनौना बताया और कहा कि किसी के भी खिलाफ ऐसी बातें अस्वीकार्य हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना डीएमके की राजनीतिक संस्कृति और गिरते स्तर को दर्शाती है। चरण ने यह भी दावा किया कि विरोध प्रदर्शन को ज़्यादा समर्थन नहीं मिला और आरोप लगाया कि पार्टी सोशल मीडिया पर ध्यान खींचने के लिए सस्ते उकसावे का सहारा ले रही है। वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए चरण ने टिप्पणी को बेहद घिनौना बताया और कहा कि किसी के भी खिलाफ ऐसी बातें अस्वीकार्य हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना डीएमके की राजनीतिक संस्कृति और गिरते स्तर को दर्शाती है। चरण ने यह भी दावा किया कि विरोध प्रदर्शन को ज़्यादा समर्थन नहीं मिला और आरोप लगाया कि पार्टी सोशल मीडिया पर ध्यान खींचने के लिए सस्ते उकसावे का सहारा ले रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि लगातार अहंकार और बदतमीज़ी से जनता के बीच ष्ठरू्य की अहमियत और कम हो जाएगी। उन्होंने कहा, यही वजह है कि तमिलनाडु की जनता ने आपको नकार दिया और आज आप जिस स्थिति में हैं, वहीं तक सीमित कर दिया।

उदयनिधि पर कानूनी कार्रवाई से विश्वसनीयता बढ़ेगी : नारायणन तिरुपति

बीजेपी की तमिलनाडु इकाई ने भी विपक्ष के नेता की टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे घिनौना, अश्लील, भद्दा और शर्मनाक बताया। राज्य बीजेपी प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने भी पूर्व सीएम एमके स्टालिन की चुप्पी की आलोचना की और उदयनिधि की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि कानूनी कार्रवाई से मुख्यमंत्री विजय की विश्वसनीयता बढ़ेगी।

सीएम को डीएमके के खिलाफ झूठे केस दर्ज करने की चिंता : उदयनिधि

कावेरी मुद्दे पर एक रैली को संबोधित करते हुए, जब उदयनिधि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की आलोचना कर रहे थे, तो बीच-बीच में त्रिशा, त्रिशा के नारे लग रहे थे। वायरल हुए वीडियो में उदयनिधि को यह कहते हुए सुना गया, कावेरी का एक बूंद पानी भी नहीं मिला है। लेकिन क्या मुख्यमंत्री ने इस बारे में कुछ कहा है? नहीं। उन्हें तो बस डीएमके के खिलाफ झूठे केस दर्ज करने की चिंता है।

जब नारे लगते रहे, तो वे रुके, मुस्कुराए और एक ऐसी टिप्पणी की जिसे कई लोगों ने एक्ट्रेस त्रिशा (जो विजय की को-स्टार और करीबी दोस्त हैं) की ओर इशारा माना—खासकर तब जब सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा, पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां तो पहुंचना ही चाहिए, और फिर मुस्कुराते हुए स्पष्ट किया कि वे कावेरी की बात कर रहे थे।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे