28.4 C
Bhopal

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी मप्र सरकार की कैबीनेट बैठक

प्रमुख खबरे

भोपाल के जगदीशपुर में 19 जुलाई को कैबिनेट मीटिंग होगी। इसके चलते यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। बुधवार को अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला, भोपाल कमिश्नर कर्मवीर शर्मा, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने निरीक्षण किया।

कैबिनेट में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह विधेयक एक देश-एक विधान-एक प्रधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ई-कैबिनेट बैठक की तैयारियों को लेकर अपर मुख्य सचिव शुक्ला ने जगदीशपुर पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि इस ऐतिहासिक बैठक के महत्व को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी तरह चाक-चौबंद और त्रुटिहीन होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव शुक्ला ने जगदीशपुर पैलेस परिसर स्थित ऐतिहासिक रानी महल एवं चमन महल का अवलोकन किया। उन्होंने वहां बैठक व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, सौंदर्यीकरण और ई-कैबिनेट के लिए आवश्यक आधुनिक तकनीकी प्रबंधों को देखा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करें और प्रत्येक विभाग अपने सौंपे गए कार्यों को पूरी तत्परता से प्रबंधित करें। जिससे सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

ये अधिकारी रहे मौजूद

प्रबंध निदेशक इलैया राजा टी, आईजी (देहात रेंज) रुचि वर्धन सहित विभिन्न संबंधित विभागों के जिला एवं संभाग स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मेनेजमेंट वीआईपी मूवमेंट और तकनीकी आवश्यकताओं को लेकर विस्तृत रूपरेखा साझा की।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे