27.1 C
Bhopal

वर्षों का इंतजार खत्म, मप्र में विधानसभा से शुरू हुईं पदोन्नतियां

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पदोन्नति में आरक्षण को लेकर जारी किए गए पत्र के बाद प्रदेश में शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों की पदोन्नति शुरू हुई है।

मप्र विधानसभा सचिवालय ने आज 1 जुलाई बुधवार को आदेश जारी कर रवींद्र नाथ दुबे सहित अन्य अधिकारियों को सशर्त पदोन्नत प्रदान की है।

अवर सचिव और संचालक पदों पर हुई पदोन्नति

मेट्रिक्स लेवल -13 (67300-206900) में रिक्त अवर सचिव के पदों पर अनुभाग अधिकारी राजेंद्र वर्मा (आरक्षित वर्ग), रवींद्र नाथ दुबे, नरेंद्र कुमार मिश्रा, कार्यवाही संपादक मोहनलाल मनवानी, शिष्टाचार अधिकारी माधव दफ्तरी को पदोन्नत किया है। व्हीडी गोयल अनुसंधान अधिकारी (पुस्तकालय) को संचालक (पुस्तकालय, अनुसंधान एवं संदर्भ) के पद पर पदोन्नत किया है।

इन अधिकारियों को भी मिला प्रमोशन का लाभ

सलेक्ट ग्रेड रिपोर्टर (प्रवर श्रेणी प्रतिवेदक) के पदों पर वरिष्ठ प्रतिवेदक रिमझिम मोगिया (आरक्षित वर्ग) और अजय कुमार चौबे और वरिष्ठ प्रतिवेदक नरेंद्र कुमार हिमथानी को कार्यवाही संपादक पद पर पदोन्नत किया। स्टाफ ऑफिसर हरीश कुमार श्रीवास को प्रशासकीय अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी महावीर सिंह (आरक्षित वर्ग) को सूचना अधिकारी और निज सचिव विनोद कुमार दुबे व रूपेश सिंह को स्टाफ आफिसर के पद पर पदोन्नत किया गया है।

कोर्ट में लंबित याचिकाओं के फैसले पर टिकेगा भविष्य

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह पदोन्नति आदेश सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय में पदोन्नति के संबंध में लंबित याचिका के अंतिम निर्णय के अध्यधीन रहेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे