मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इस बार प्रदेश कार्यसमिति में 106 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके अलावा 41 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वहीं भाजपा ने फिलहाल विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति नहीं की है। इधर, 106 सदस्यों में सिर्फ एक मुस्लिम महिला बिलकिस जहां को प्रदेश कार्य समिति में जगह मिली है।
प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को शामिल किया गया है।
इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और सावित्री ठाकुर को भी कार्यसमिति में जगह मिली है।
मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों में कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, राकेश सिंह, संपतिया उइके, विजय शाह, इंदर सिंह परमार, उदय प्रताप सिंह, तुलसीराम सिलावट, एदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, चेतन कश्यप और कृष्णा गौर को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।
15 जुलाई के आसपास ओरछा में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। विशेष आमंत्रित सदस्यों की लिस्ट जल्दी जारी की जाएगी। इनमें मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और प्रकोष्ठों के संयोजक विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल रहेंगे।
प्रदेश कार्य समिति में सिंधिया सहित इन समर्थकों को मिली जगह ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही उनके समर्थकों में मंत्री तुलसीराम सिलावट एदल सिंह कंसाना गोविंद सिंह राजपूत गिर्राज दंडोतिया ओपीएस भदोरिया रक्षा सिरोनिया इमरती देवी महेंद्र सिंह सिसोदिया को जगह मिली है।
पिछली कार्यसमिति में थे 200 सदस्य बीजेपी की पिछली कार्यकारिणी में यानी बीडी शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकाल तक प्रदेश कार्य समिति में कुल 200 सदस्य थे स्थाई आमंत्रित सदस्यों की संख्या मात्र 22 थी जबकि विशेष आमंत्रित सदस्यों में 235 सदस्य शामिल थे।



