30 C
Bhopal

मुरैना में बड़ा रेल हादसा, इंटरसिटी में आग की अफवाह, 5 की मौत

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश के मुरैना और राजस्थान के धौलपुर के बीच सरायछौला थाना क्षेत्र के हेतमपुर स्टेशन के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।

उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक यात्री का मोबाइल फटने के बाद आग लगने की अफवाह फैल गई। इसके बाद किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।

ट्रेन से नीचे उतरने और कूदने लगे

आग की आशंका से घबराए यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे उतरने और कूदने लगे। इसी दौरान कुछ यात्री दूसरी रेलवे लाइन पर पहुंच गए। उसी समय आगरा की ओर से मुरैना जा रही पातालकोट एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी, जिसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान

मृतकों में आफरीन पत्नी नदीम खान (35) निवासी सुल्तानगंज की पुलिया, आगरा, उनका चार वर्षीय बेटा असद खान, शकुंतला पत्नी भूरी सिंह परमार (60) निवासी कचहरा थोक, रुनकता, आगरा तथा विरमा देवी पत्नी गिरधारी गिरी (60) निवासी गेसोरा, थाना महाजन, जिला बीकानेर (राजस्थान) शामिल हैं।

ट्रेन सेक्शन में रुक गई थी

रेलवे के अनुसार रविवार शाम 4:15 बजे उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड पर गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच (इंजन से दूसरा कोच) में किसी यात्री द्वारा अलार्म चेन पुलिंग किए जाने के कारण ट्रेन सेक्शन में रुक गई थी।

ट्रेन रुकने के दौरान कुछ यात्री नीचे उतरकर समीपवर्ती रेलवे लाइन पर चले गए। इसी दौरान अप दिशा से आ रही गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से यात्रियों के हताहत होने की सूचना मिली।

कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) तथा स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रभावित यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। रेलवे प्रशासन ने बताया है कि घटना के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे