34.1 C
Bhopal

मप्र में 27 को नहीं 28 को होगी बकरीद की छुट्टी

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश में बकरीद की छुट्टी कब है। सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की तारीख बदल दी है। इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

27 मई को थी पहले छुट्टी

मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से जारी कैलेंडर में पहले बकरीद की छुट्टी 27 मई को थी। इसी तारीख को लोग सार्वजनिक अवकाश मानकर चल रहे थे। अब मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से इसमें संशोधन किया गया है। साथ ही बकरीद की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है।

28 मई को मप्र में बकरीद की छुट्टी

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना में मध्य प्रदेश में बकरीद की छुट्टी अब 28 मई को रहेगी। इस दिन सभी शासकीय संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही शासकीय शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहेंगे। इसे लेकर सभी विभागों को अधिसूचित कर दिया गया है।

बैंक यूनियंस ने की थी मांग

दरअसल, 28 मई को देश में बकरीद मनाई जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली और गुजरात की सरकार ने छुट्टी की तारीख बदल दी थी। इसके बाद एमपी में भी बैंक यूनियंस के लोग तारीख बदलने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर यूनियंस ने सीएम मोहन यादव से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान सीएम ने भरोसा दिया था। इसके बाद बकरीद की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है।

चांद दिखने के बाद मनाते हैं ईद

मुस्लिम समाज के लोग चांद दिखने बाद बकरीद मनाते हैं। इसमें बकरों की कुर्बानी दी जाती है। मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बकरीद को लेकर बकरों का मेला लगा हुआ है। वहीं, बोहरा समाज ने 26 मई को ही ईद मना ली है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे