34.1 C
Bhopal

भोपाल के रचना नगर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में आग लगी

प्रमुख खबरे

भोपाल के रचना नगर स्थित रचना टावर के बेसमेंट में सोमवार दोपहर खड़े दो वाहनों में आग लग गई। घटना से बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सबसे पहले बेसमेंट में खड़े एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में आग लगी।

पास खड़ी एसयूवी ने पकड़ी आग इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के पास कई वाहन खड़े थे। इनमें से एक एसयूवी कार ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी कार धू-धूकर जलने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्जिंग पर लगी थी। आशंका है कि इसी दौरान आग भड़की।

आग लगते ही पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। कई परिवारों के रहने के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

लोगों ने बुझाने की कोशिश की आग लगने के बाद लोग खुद आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन लपटें तेजी से फैलने के कारण काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कुछ देर की मशक्कत के बाद आग बुझाई।

दूर तक दिखा धुआं आग से उठता धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे