38.2 C
Bhopal

पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट पर भाजपा ने दर्ज की बड़ी जीत

प्रमुख खबरे

पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट पर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। पार्टी के कैंडिडेट देबांशु पांडा ने 109021वोटों से सीपीआईएम के उम्मीदवार को शिकस्त दी, जबकि इस सीट पर खुद को पुष्पा बताने वाले जहांगीर खान चार अंकों में सिमट गए। फाल्टा जीत के साथ बीजेपी के कुल सीटों से संख्या बढ़कर 208 हो गई है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली फाल्टा सीट पर बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। रविवार को री-पोलिंग के बाद ईवीएम खुलीं तो बीजेपी ने शुरुआत से लेकर अंत तक बढ़त बनाए रखी।

इस सीट से चुनाव लड़े जहांगीर खान के सरेंडर करने पर तृणमूल कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। पार्टी चौथे नंबर पर रही। बीजेपी के उम्मीदवार देबांशु पांडा ने 22 राउंड की मतगणना के बाद 1 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। वह बंगाल में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीतने वाले विधायक बन गए हैं।

बीजेपी ने फाल्टा सीट पर 1 लाख 9 हजार से अधिक वोट से दर्ज की जीत।

बीजेपी ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने फाल्टा सीट पर सबसे बड़ी जीत दर्ज है। पार्टी के उम्मीदवार देबांशु पांडा 1 लाख 8 हजार वोटों के अंतराल से जीते

इससे पहले माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र आनंदमय बर्मन 104,265 वोटों के अंतर से जीते थे। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बड़ी जीत पर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

जहांगीर खान ने किया था सरेंडर

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के 144 फाल्टा विधानसभा में दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे। तब वोटिंग के दौरान कुछ ईवीएम में बीजेपी कैंडिडेट के सामने की बटन पर टेप चिपका हुआ पाया गया था। इसके बाद आयोग ने पूरी विधानसभा का मतदान रद्द कर दिया था। 4 मईको 293 विधानसभा के नतीजाें में बीजेपी को 207 सीटें मिली थीं। इसके बाद 21 मई को फाल्टा में री-पोलिंग हुई थी, लेकिन प्रचार के आखिरी दिन खुद को पुष्पा के तौर पर पेश कर रहे टीएमसी कैंडिडेट जहांगीर खान ने चुनाव से अलग कर लिया था। इसके बाद से इस सीट पर बीजेपी की बड़ी जीत तय मानी जा रही थी।

फाल्टा में किसे कितने वोट मिले

देबांशु पांडा, बीजेपी-149666

शभू नाथ कुर्मी, सीपीआईएम-40645

अब्दुर रज्जाक मोल्ला-10084

जहांगीर खान, टीएमसी-7783

देबांशु पांडा बोले-खत्म हो गया पुष्पा राज

फाल्टा सीट से जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी के उम्मीदवार देबांशु पांडा ने कहा कि पुष्पा राज अब अतीत की बात है और पुष्पा का दौर खत्म हो चुका है। अब आम लोगों का युग शुरू हो रहा है। हमारे राज्य में अब असली विकास आएगा। बंगाल चुनावों में जब जहांगीर खान का यूपी के आईपीएस अजय पाल शर्मा से टकराव हुआ था तब शर्मा को सिंघम बताए जाने पर जहांगीर ने खुद की तुलना पुष्पा से की थी और कहा कि वह पुष्पा हैं नहीं झुकेंगे। देबांशु पांडा ने 108367 वोटों से जीत दर्ज की है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे