32.1 C
Bhopal

वर्कशॉप में मेंटनेंस के लिए दी थी काल, मालिक ने सड़क पर जलती देखी

प्रमुख खबरे

भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर 3:30 बजे भीड़भाड़ भरी सड़क पर हुंडई कंपनी की एसयूवी क्रेटा कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि दमकल के पहुंचने से पहले ही कार का अधिकांश हिस्सा जल गया। कार मालिक ने 15 दिन पहले चूनाभट्टी स्थित सुरजीत हुंडई शोरूम के वर्कशॉप में मेंटेनेंस के लिए कार दी थी।

हादसे के समय कार मालिक भी उसी रास्ते से गुजर रहे थे और उन्होंने अपनी कार को धू-धूकर जलते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने दमकल और पुलिस को सूचना दी। आग बुझने के बाद कार मालिक नितिन रघुवंशी चूनाभट्टी स्थित शोरूम पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि वर्कशॉप के कर्मचारी कार को ट्रायल के लिए लेकर गए थे और उसी दौरान कार में आग लगी। आग लगने के बाद कर्मचारी कार को जलता छोड़कर मौके से भाग गए।

जानकारी के अनुसार, नितिन रघुवंशी भोपाल के निवासी हैं। 15 दिन पहले उन्होंने अपनी हुंडई क्रेटा कार को सुरजीत हुंडई शोरूम के वर्कशॉप में सुधार कार्य के लिए दिया था। शनिवार दोपहर शोरूम के कर्मचारी कार को ट्रायल के लिए लेकर निकले थे। इसी दौरान चलती कार में आग लग गई।

नितिन ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने कार को जलते देखा तो तुरंत शोरूम और वर्कशॉप में फोन किया, लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि उनकी कार अभी वर्कशॉप में ही खड़ी है और उस पर काम चल रहा है। इसके बाद उन्होंने जलती हुई कार का वीडियो बनाया और शोरूम पहुंचकर विरोध जताया। घटना के बाद शोरूम प्रबंधन की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नितिन रघुवंशी ने कहा कि वर्कशॉप कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उनकी कार पूरी तरह जल गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें करीब 10 फीट ऊंचाई तक उठ रही थीं। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना गार्डन रेजिडेंसी के सामने की बताई जा रही है। जिस स्थान पर कार में आग लगी, उसके पास ही इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन और रिहायशी इलाका भी मौजूद है। इस वजह से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई थी। लोगों को आशंका थी कि कार में ब्लास्ट हो सकता है, लेकिन समय रहते आग बुझा ली गई

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे