36.1 C
Bhopal

700 गाड़ियों का काफिला भोपाल लेकर आए पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष के अधिकारों पर रोक

प्रमुख खबरे

उज्जैन से भोपाल तक 700 गाड़ियों का काफिला लेकर पदभार ग्रहण करने वाले मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर राष्ट्र हित में की गई अपील और दिशा-निर्देशों का संयमपूर्ण पालन न करने पर मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

साथ ही आगामी निर्देश तक उनके लिए कई प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

सौभाग्य सिंह को आगामी आदेश तक पाठ्य पुस्तक निगम के कार्यालय या परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

वे निगम की किसी भी सुविधा, वाहन, कर्मचारी या कार्यालय का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

निगम से संबंधित किसी भी बैठक में भाग नहीं ले सकेंगे और न ही अध्यक्षता कर सकेंगे।

किसी भी प्रशासनिक या वित्तीय निर्णय में सहभागिता या हस्ताक्षर करने पर पूर्ण रोक।

निगम के किसी भी कर्मचारी को कोई निर्देश जारी नहीं कर सकेंगे।

यह कार्रवाई राष्ट्र हित में ईंधन संरक्षण और अनावश्यक वाहन उपयोग पर की गई अपीलों का पालन न करने के संदर्भ में की गई मानी जा रही है। हाल ही में श्री सौभाग्य सिंह के उज्जैन से भोपाल पहुंचने के दौरान बड़े काफिले की खबर चर्चा में रही थी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह कदम अनुशासन बनाए रखने और उच्च पदाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मई को हैदराबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नागरिकों से आर्थिक संयम और सादगी की अपील की। पीएम ने कहा कम से कम एक साल तक अनावश्यक या डिस्क्रिशनरी सोने की खरीदारी टालें।

गैर-जरूरी विदेश यात्राएं, वेकेशन या डेस्टिनेशन वेडिंग एक साल के लिए स्थगित करें। देश में ही पर्यटन और शादियां करें। पीएम ने कहा वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दें, ऑनलाइन मीटिंग्स करें, मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें, कारपूलिंग करें, इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ें।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे