30.1 C
Bhopal

मप्र में दो दिन बाद आईपीएस के फिर तबादले, बदली जिम्मेदारियां

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश में 3 मई 2026 को हुए तबादले के बाद पुलिस मुख्यालय पहुंचे पुलिस उप महानिरीक्षकों के बीच कामों का बंटवारा हो गया है.

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 05 मई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा के कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

इस सूची में उप पुलिस महानिरीक्षक और सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं.

अवधेश गोस्वामी कल्याण/लेखा और रियाज इकबाल प्रशासन की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि आईपीएस सिमाला प्रसाद को महिला सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है.

किसे कहां मिली पोस्टिंग?

अवधेश गोस्वामी (2009): इन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण/लेखा) बनाया गया है.

मनीष अग्रवाल: डीआईजी प्रशिक्षण.

प्रशांत खरे: डीआईजी सीआईडी.

मनोज राय: डीआईजी चयन और भर्ती.

रियाज इकबाल (2011): अब उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) की जिम्मेदारी संभालेंगे.

किरणलता केरकेट्टा (2010): इन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक (शिकायत) पद पर पदस्थ किया गया है.

राहुल कुमार लोढ़ा (2011): इन्हें महत्वपूर्ण इकाई (एसटीएफ) में उप पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है.

सिमाला प्रसाद (2011): इन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक (महिला सुरक्षा) की कमान सौंपी गई है.

शिवदयाल (IPS 2012): वर्तमान में उप पुलिस महानिरीक्षक (PHQ) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब उप पुलिस महानिरीक्षक (विसबल), पुलिस मुख्यालय, भोपाल की नई जिम्मेदारी दी गई है.

मनीष खत्री (IPS 2016): जो सहायक पुलिस महानिरीक्षक (PHQ) के रूप में तैनात थे, उन्हें अब सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अआवि), पुलिस मुख्यालय, भोपाल नियुक्त किया गया है.

रामाश्रय प्रजापति (IPS 2016): इन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक (चयन एवं भर्ती), पुलिस मुख्यालय, भोपाल के महत्वपूर्ण पद पर पदस्थ किया गया है.

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे