34 C
Bhopal

एम्स भोपाल के एनआईसीयू में घूम रहे चूहे

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश की राजधानी स्थित भोपाल के एम्स (AIIMS) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एनआईसीयू से लेकर अन्य वार्डों में चूहों का आतंक है। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एनआईसीयू में चूहे घूमते नजर आ रहे हैं।

अस्पताल की कई इकाईयों में चूहे मृत हालत में भी मिल चुके हैं। ऐसे में यहां नवजात मासूमों की जान को खतरा हो सकता है, वहीं संक्रमण भी फैल सकता है।

प्राप्त जानकारी अनुसार एम्स भोपाल के अस्पताल के अति-संवेदनशील NICU में चूहों की मौजूदगी ने हड़कंप मचा दिया है। सेंट्रल एसी डक्ट के जरिए चूहे अब उन वार्डों तक पहुंच गए हैं जहां 20 से ज्यादा नवजात भर्ती हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

डॉक्टरों की ‘कातिल’ लापरवाही: पेट में दस्ताने तो किसी के शरीर में छोड़ा कॉटन, महिला के गर्भ से 10 माह बाद निकाला ग्लव्ज

प्राप्त जानकारी अनुसार, एम्स भोपाल के सेंट्रलाइज्ड एसी सिस्टम के डक्ट्स में चूहों ने अपना बसेरा बना लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक पेस्ट कंट्रोल केवल वार्डों तक सीमित था, जिससे डक्ट्स के भीतर इनकी संख्या अनियंत्रित हो गई।

हाल ही में जब एसी मेंटेनेंस का काम शुरू हुआ, तब रियरिंग टीम के होश उड़ गए-अंदर चूहों की भारी तादाद पाई गई।

इस संबंध में एम्स प्रबंधन का कहना है जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, वे पेस्ट कंट्रोल के समय के हैं। दवा के असर से चूहे बाहर निकल रहे हैं, यह काम प्रशिक्षित टीम की देखरेख में चल रहा है

इंदौर एमवाय में बच्चों को कुतर लिया था

एम्स के एनआईसीयू व वार्डो में चूहों की इस घुसपैठ ने 31 अगस्त 2025 को इंदौर के एमवाय अस्पताल में हुई उस दर्दनाक घटना की याद दिला दी है, जिसमें दो मासूमों को चूहों ने कुतर दिया था और उनकी मौत हो गई थी। बता दें कि एम्स के स्टाफ और डॉक्टरों में इसी बात को लेकर भारी आक्रोश और डर है। स्टाफ का स्पष्ट कहना है कि यदि, कोई हादसा या घटना हो गई तो किसकी जिम्मेदारी होगी?

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे