25.8 C
Bhopal

मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी घर में चोरी हो गई

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री विश्वास सारंग के भोपाल स्थित सरकारी घर में चोरी हुई है। चोर उनके घर से कीमती ट्रॉफियां और मोमेंटो ले गए हैं।

वहीं, उस जगह पर सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। ऐसे में चोरों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, मंत्री विश्वास सारंग का सरकारी घर भोपाल के वीवीआईपी इलाके में है। यहां से कुछ ही मीटर की दूरी पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का घर है।

साथ अन्य मंत्रियों के भी घर हैं। मंत्री विश्वास सारंग के बंग्ले के बाहर स्टोर रूम बना हुआ था। इसमें कीमती मोमेंट और ट्रॉफियां रखी गई थीं। ये मोमेंटो और ट्रॉफियां उन्हें अलग-अलग जगहों से मिली थी।

हालांकि यह चोरी कब हुई है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। चोर आराम से भोपाल के इतने सुरक्षित इलाके से सामान लेकर निकल गए लेकिन किसी को भनक नहीं लगी। सरकारी बंगले में सुरक्षा गार्डों की तैनाती रहती है। उनकी मुस्तैदी को भी चोरों ने धत्ता बताया है।

वीवीआईपी इलाके की सुरक्षा पर सवाल

टीटी नगर थाना क्षेत्र में मंत्रियों और अधिकारियों के आवास

वहा चोरी की घटना को लेकर पुलिस पर सवाल

पहले भी चार इमली इलाके में हो चुकी है ऐसी घटना

भोपाल पुलिस के लिए चुनौती बनी यह घटना

टीटी नगर थाने में शिकायत

वहीं, चोरी की घटना को लेकर टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की तलाश कर रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। शायद कोई सुराग मिले। कहा जा रहा है कि चोरी दो और तीन अप्रैल की दरमियानी रात हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे