23.5 C
Bhopal

शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, कोलार, विजयनगर में सड़कों पर उतरे लोग

प्रमुख खबरे

राजधानी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर विरोध उग्र हो गया है। कोलार रोड और विजय नगर में लोग सड़कों पर उतरकर दुकान हटाने की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन के निर्देश के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी बढ़ रही है, वहीं लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

राजधानी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर विरोध तेज हो गया है। शहर के कोलार रोड और विजय नगर इलाके में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आ रही है।

कोलार रोड स्थित मंदाकिनी चौराहे पर शराब दुकान को रिहायशी इलाके में शिफ्ट किए जाने से स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ गया है।

गुरुवार को बड़ी संख्या में रहवासी दुकान के सामने जमा हुए और नारेबाजी करते हुए इसे हटाने की मांग की। लोगों का कहना है कि पास में लाइब्रेरी और पीछे जैन मंदिर होने से माहौल खराब हो रहा है और महिलाओं व बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

विजय नगर की सांईंराम कॉलोनी में विरोध का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। यहां महिलाएं टेंट लगाकर भजन-कीर्तन कर रही हैं और दुकान हटाने तक धरने पर बैठने की बात कह रही हैं। पुलिस द्वारा समझाइश के बावजूद महिलाएं अड़ी रहीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले एक साल से जनसुनवाई में आवेदन दे रहे हैं, लेकिन अब तक दुकान नहीं हटाई गई। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। कांग्रेस नेताओं ने भी विरोध में उतरकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है और शराब दुकान को तत्काल हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि रहवासी इलाकों में इस तरह की दुकानें खोलना गलत है।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा दुकान हटाने के निर्देश दिए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।रहवासियों ने प्रशासन को सुझाव दिया है कि शराब दुकान को सर्वधर्म पुल के पार शिफ्ट किया जाए, जहां नई दुकानें बनी हैं और रिहायशी इलाका नहीं है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे