पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 284 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर से, जबकि प्रदीप प्रसाद भवानीपुर से ममता बनर्जी के खिलाफ लड़ेंगे. पार्टी ने 294 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. कांग्रेस की ओर से सूची जारी करने के बाद बंगाल में अब कांग्रेस और टीएमसी एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.
294 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 284 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. मौसम नूर को मालतीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि भवानीपुर से ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदीप प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है. भवानीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने ममता बनर्जी के खिलाफ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को उतारा है, जबकि माकपा ने श्रीजीब विश्वास को उतारा है.
कांग्रेस की शनिवार को केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक हुई थी. इस बैठक में पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला हुआ था. शनिवार को उम्मीदवार उतारने के फैसले के बाद रविवार को कांग्रेस की ओर से 284 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया.
पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर सपा की नजर, अखिलेश यादव की दादरी रैली के मायने क्या?
राज्यसभा पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन को आज देना था विधानसभा से इस्तीफा, फैसला बदलने से मची हलचल
पश्चिम बंगाल में कुल विधानसभा सीटों की संख्या 294 है और यहां फिलहाल कांग्रेस के एक भी विधायक नहीं हैं. पिछला विधानसभा चुनाव भी कांग्रेस और टीएमसी ने अलग-अलग लड़ा था और ममता बनर्जी तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने में सफल रही थी. वहीं, बीजेपी विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी थी.
चाकुलिया से रम्ज और बाघमुंडी से नेपाल महतो बने उम्मीदवार
कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार पूर्व विधायक अली इमरान रम्ज (विक्टर) को उत्तर दिनाजपुर के चाकुलिया सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत सोमेन मित्रा के बेटे, रोहन मित्रा बालीगंज सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस ने पार्टी के युवा चेहरे शेख जरियातुल हुसैन पर भरोसा जताया है. नंदीग्राम से भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं.
मोहित सेनगुप्ता रायगंज सीट से, पूर्व MLA अमल आचार्य इटाहार से, पूर्व MLA नेपाल महतो बाघमुंडी से, पूर्व MLA मिल्टन राशिद हसन से और मुस्ताक आलम हरिश्चंद्रपुर से चुनाव लड़ेंगे.
कांग्रेस ने कई पूर्व विधायकों को बनाया उम्मीदवार
वहीं, सेवा दल चीफ पूर्णा घोष श्यामपुकुर से, छात्र परिषद अध्यक्ष प्रियंका चौधरी बाली से, सुमन रॉय चौधरी मानिकतला से और रंजीत मुखर्जी बिधाननगर से चुनाव लड़ेंगे. वह कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर प्रसून मुखर्जी के बेटे हैं. यूथ लीडर शाहिना जावेद बेलेघाटा से चुनाव लड़ेंगी.
कांग्रेस ने आशुतोष चटर्जी को फिर से रास बिहारी सीट से उतारा है. कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची में खास बात यह है कि पार्टी ने 2016 से 2021 तक विधायक रहे कई नेताओं को टिकट दिया है. इनमें रायगंज से मोहित सेनगुप्ता, चंचल से आसिफ महबूब और हरिश्चंद्रपुर से मुस्ताक आलम खास हैं.
अधीर रंजन चौधरी फिर से चुनावी मैदान में
कांग्रेस ने पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी पर फिर भरोसा जताया है. लोकसभा चुनाव में पराजय के बाद कांग्रेस ने फिर से उनके गढ़ बहरामपुर से उन्हें उम्मीदवार बनाया है.
1999 में पहली बार लोकसभा के सदस्य चुने जाने से पहले, अधीर रंजन चौधरी ने 1991 और 1996 में मुर्शिदाबाद के नबाग्राम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा था. हालांकि वह पहले विधानसभा चुनाव में हार गए थे, लेकिन 1996 का चुनाव उन्होंने जीत लिया था.
उसके बाद वह लंबे समय तक बहरामपुर लोकसभा सीट से सांसद थे, लेकिन पिछला चुनाव वो हार गए थे. इस बार फिर से वह विधानसभा चुनाव में मैदान में हैं.



