25.1 C
Bhopal

केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर घटाई एक्साइज ड्यूटी

प्रमुख खबरे

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। तेल की कीमतों में उछाल की आशंकाओं के बीच भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फैसला लिया है।

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती कर दी है। पेट्रोल पर एक्साइड ड्यूटी 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर कर दिए गए हैं, जबकि डीजल पर 10 से घटाकर शून्य कर दी गई है।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की आपूर्ती में आई बाधा के बीच केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फैसला लिया है। होमुर्ज स्ट्रेट में ईरान द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर से ऊपर पहुंच गई हैं।

गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रहीं हैं। इस बीच नायरा एनर्जी जैसी निजी कंपनियों ने पेट्रोल-डील के दाम बढ़ा दिए हैं।

एक ओर जहां नायरा एनर्जी जैसी निजी कंपनियों ने पेट्रोल-डील के दाम बढ़ा दिए हैं, तो वहीं सरकारी तेल कंपनियों के रेट स्थिर रहने से पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल है। एक दिन पहले, भारत की सबसे बड़ी निजी ईंधन विक्रेता कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमतों में 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी।

अगर बात करें पेट्रोल के कीमतों की तो बीते दिनों पेट्रोल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल की उच्चतम कीमत हैदराबाद में 107.46 रुपये प्रति लीटर है। जबकि सबसे कम 94.30 रुपये प्रति लीटर चंडीगढ़ में है।

भारत में शुक्रवार, 27 मार्च को डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, हालांकि सरकार ने उत्पाद शुल्क में कटौती का निर्णय लिया था। डीजल की कीमतों की बात करें तो हैदराबाद में उच्चतम कीमत 95.70 रुपये प्रति लीटर है। जबकि सबसे कम चंडीगढ़ में 82.45 रुपये प्रति लीटर है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे