मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में साइबर अपराधों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाहियां करने के क्रम में आलीराजपुर एवं देवास जिलों की पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को 9 लाख 08 हजार 499 रुपये की राशि वापस दिलाई है।
आलीराजपुर
जिले में पुलिस द्वारा त्वरित एवं तकनीकी कार्यवाही करते हुए साइबर धोखाधड़ी के 04 प्रकरणों में कुल 7 लाख 40 हजार 499 रूपये की राशि संबंधित फरियादियों को वापस कराई गई है। यह कार्रवाई साइबर सेल एवं संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी रूप से संपन्न की गई।
देवास
जिले में “ई-जीरो FIR” नवाचार के तहत थाना बागली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड के एक प्रकरण में 1 लाख 68 हजार रुपये की संपूर्ण राशि करीब तीन माह के अथक प्रयासों के बाद पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु निरंतर नवाचार एवं सुदृढ़ तंत्र विकसित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
मध्यप्रदेश पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करेंअथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं या निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें।



