मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पंजीबद्ध गंभीर आपराधिक प्रकरणों, जो कि अंतरराज्यीय संगठित गिरोह से संबंधित पाए गए हैं, की प्रभावी एवं समन्वित विवेचना सुनिश्चित करने हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
इन प्रकरणों में जिला अशोकनगर, इंदौर (देहात एवं शहर), खरगोन तथा भोपाल के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध शामिल हैं।
उक्त सभी मामलों की गंभीरता एवं अंतरराज्यीय नेटवर्क की संलिप्तता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसटीएफ, मध्यप्रदेश के पर्यवेक्षण में एक SIT (Special Investigation Team ) का गठन किया गया है।
SIT टीम में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक (रेल), भोपाल, प्रभारी SIT राहुल कुमार लोढ़ा, पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ भोपाल राजेश सिंह भदौरिया, पुलिस अधीक्षक, इंदौर एसटीएफ नवीन कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक, एटीएस, भोपाल
श्री वैभव श्रीवास्तव, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (रेडियो), भोपाल श्री सुधीर कनोजिया,उप पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ भोपाल श्री सूर्याकांत अवस्थी,
उप पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ भोपाल श्रीमती दिव्या सिंह राजावत,
कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ भोपाल श्री महेन्द्र सिंह चौहान,
कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ भोपाल श्रीमती योगिता साटनकर शामिल है।
डीजीपी कैलाश मकवाणा ने निर्देश दिए है कि SIT सभी संबंधित प्रकरणों की केस डायरी संबंधित जिलों से प्राप्त कर त्वरित एवं गहन विवेचना प्रारंभ करेगी।
विवेचना का संचालन एसटीएफ मुख्यालय, भोपाल से किया जाएगा, जिससे विभिन्न जिलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। आवश्यकता अनुसार अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी SIT में नामांकित किया जा सकेगा। वर्तमान विवेचक भी SIT के साथ समन्वय में कार्य करते हुए जांच में सहयोग करेंगे।
मध्यप्रदेश पुलिस संगठित अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। SIT का गठन इसी दिशा में एक सशक्त एवं प्रभावी कदम है, जिससे शीघ्र ही आरोपियों के विरुद्ध ठोस वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



