35.1 C
Bhopal

सरकार का नया आदेश, जहां पाइप लाईन करीब वहां पीएनजी कनेक्शन जरूरी

प्रमुख खबरे

सरकार ने नए आदेश के तहत यह अनिवार्य कर दिया है कि अगर उपभोक्ता, जहां पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है, वहां LPG से PNG पर नहीं बदलते हैं, तो उनके घरों में कुकिंग गैस (LPG) की सप्लाई बंद कर दी जाएगी।

सरकार के इस आदेश का मकसद गैस नेटवर्क का विस्तार तेजी से करना और किसी एक ही ईंधन पर निर्भरता कम करना है।

देश में ज्यादा लोग खाना बनाने के लिए लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) पर निर्भर हैं। लेकिन देश में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पर भी तेजी से काम चल रहा है, जिससे लोगों को सिलिंडर की बुकिंग से भी छुटकारा मिल सके और उनके घरों तक सीधे पाइपलाइन के जरिए गैस पहुंचे।

सरकार का कहना है कि जहां पर PNG की सुविधा पहुंच चुकी है, वहां लोगों को अब पीएनजी कनेक्शन लेना जरूरी है। सरकार का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग PNG कनेक्शन लें, इसके लिए ही ये फैसला लिया गया है।

सरकार का कहना है कि जहां पर भी PNG कनेक्शन के लिए काम पूरा हो गया है, वहां के लोगों को LPG कनेक्शन छोड़ना होगा। अगर लोग ऐसा नहीं करते हैं तो उनका एलपीजी कनेक्शन काट दिया जाएगा।

पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग के चलते वैश्विक ऊर्जा संकट खड़ा हो गया है। इस बीच भारत सरकार ने लोगों को विश्वास दिलाया है कि भारत के पास पर्याप्त कच्चे तेल का भंडार है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे