21.2 C
Bhopal

एलपीजी संकट के बाद तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े

प्रमुख खबरे

इजरायल-ईरान युद्ध के गहराने के साथ खाड़ी क्षेत्र में संकट बढ़ रहा है। इसका असर कच्चे तेल की आपूर्ति के साथ ईंधन की कीमतों पर भी पड़ रहा है। देश में एलपीजी सिलिंडर के दामों में इजाफे के बाद अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2.09 से 2.35 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया है। नई दरें 20 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं।

मप्र पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि ताजा मूल्यवृद्धि बाद भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल के दाम 116 प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं।

गौरतलब है कि पेट्रोलियम कंपनियों में भारत पेट्रोलियम कंपनी यानी बीपीसीएल प्रीमियम पेट्रोल को ‘स्पीड’ नाम से प्रीमियम पेट्रोल बेचतh है। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) इसे ‘पावर’ और इंडियन ऑइल यानी IOCL ‘XP95’ के नाम से बेचता है।  इन सभी कंपनियों ने हाई-परफॉर्मेंस फ्यूल के दाम बढ़ा दिए हैं।

यह बढ़ोतरी खास तौर पर उन वाहन चालकों पर असर डालेगी, जो बेहतर माइलेज और इंजन परफॉर्मेंस के लिए प्रीमियम पेट्रोल का उपयोग करते हैं। लग्जरी और हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियों के मालिकों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

इसलिए बढ़े दाम

विशेषज्ञों के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। इंडियन बास्केट में भी तेजी आई है, जिससे तेल कंपनियों ने प्रीमियम ईंधन के दाम बढ़ाने का फैसला लिया।

आम जनता को फिलहाल राहत

राहत की बात यह है कि रेगुलर पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी आम उपभोक्ता, जो सामान्य पेट्रोल का उपयोग करते हैं, उन्हें फिलहाल बढ़ोतरी का असर नहीं झेलना पड़ेगा।

क्या आगे और बढ़ेंगे दाम?

यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी रहती है, तो आने वाले समय में ईंधन की कीमतों पर और दबाव पड़ सकता है। फिलहाल भोपाल में प्रीमियम पेट्रोल महंगा होने से वाहन चालकों की लागत बढ़ गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे