23.1 C
Bhopal

एलपीजी बुकिंग के लिए नए नंबर जारी

प्रमुख खबरे

सर्वर की दिक्कत के बीच 20 हजार एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति रोजाना हो रही है। साल में कभी-कभार सिलिंडर लेने वाले 15 हजार बुकिंग से दबाव और बढ़ गया है।

इससे सर्वर प्रभावित होने से बुकिंग में दिक्कत आ रही है। एलपीजी सिलिंडर बुकिंग के लिए दिक्कत न हो इसलिए नए नंबर जारी कर दिए हैं।

इंडियन ऑयल कारपोरेशन के जिले के नोडल अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि जिले में 85 गैस एजेंसी हैं। 13.06 लाख कनेक्शन हैं। अभी रोजाना 19,221 की बुकिंग हो रही है।

इसके मुकाबले इनके साथ ही पेंडिंग बुकिंग के मिलाकर रोजाना 19,644 सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही है। पैनिक के चलते पीएनजी धारक और ऐसे परिवार, जिनके दो कनेक्शन हैं।

उनकी ओर से अनावश्यक बुकिंग कराने के चलते सर्वर पर दबाव पड़ रहा है। अतिरिक्त 15 हजार बुकिंग हो रही हैं। एलपीजी और पीएनजी की कोई कमी नहीं है, ऐसे में लोग अनावश्यक बुकिंग करने से बचें। सरकार के नए आदेश के अनुसार पीएनजी और एलपीजी में से एक ही का कनेक्शन मान्य होगा।

गैस बुकिंग को ये नंबर और किए जारी:

– मिस्ड कॉल देकर बुकिंग के लिए- 8927225667

– आईवीआरएस 8391990070

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे