26.5 C
Bhopal

भोपाल के माइनिंग कारोबारी के ठिकानों पर आयकर की रेड

प्रमुख खबरे

भोपाल के माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर बुधवार सुबह आयकर विभाग (आईटी) ने छापामार कार्रवाई की। दिल्ली से पहुंची आयकर टीम ने कारोबारी से जुड़े कई स्थानों पर एक साथ सर्च शुरू कर वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की गहन जांच की।

आयकर की टीमें सुबह ही गुप्ता के भोपाल स्थित ठिकानों पर पहुंच गई थीं।

कार्रवाई के दौरान बैंक खातों, संपत्ति निवेश, रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। विभाग को लेनदेन में गड़बड़ी की आशंका है।

ईओडब्ल्यू भी कर चुकी है जांच : नवंबर 2025 में ईओडब्ल्यू भोपाल ने चूना भट्टी स्थित उनके आवास और एमपी नगर जोन-2 स्थित कार्यालय पर सर्च की थी।

यह कार्रवाई 35.75 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी से जुड़े मामले में हुई थी। आरोप है कि गुप्ता ने डीजी मिनरल्स प्राइवेट लि. और श्री मां सीमेंटेक प्राइवेट लि. के जरिए निवेशकों को माइनिंग कारोबार में भारी मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपए जुटाए थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे