23.7 C
Bhopal

भांग पीकर नाचते-नाचते प्रोफेसर की मौत

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश की राजधानी में होली पर भांग पीकर नाचते-नाचते एक प्रोफेसर की मौत हो गई है। परिवार के अनुसार उन्होंने एक लीटर दूध में छह गोलियां मिला ली थीं। इसे पीने के बाद वाह होली खेल रहे थे। लोगों साथ डांस कर रहे थे। डांस के दौरान ही प्रोफेसर कृष्णा नायक की मौत हो गई है।

यह घटना भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र की है। मृतक प्रोफेसर का नाम कृष्णा नायक है। उनकी उम्र 25 साल थी। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि प्रोफेसर की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि मौत कैसे हुई है।

पुलिस के अनुसार प्रोसेफर ने शाम तक अपने दोस्तों के साथ होली खेली थी। इस दौरान उन्होंने भांग भी पी थी। भांग पीने के बाद उन्हें घबराहट होने लगी। इसके बाद एक दोस्त के कमरे पर गए और बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद प्रोफेसर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

माना जा रहा है कि प्रोफेसर कृष्णा नायक की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। भांग के ओवरडोज के कारण हार्ट अटैक आया होगा। इससे पहले एमपी के रतलाम में भी ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

परिजनों का कहना है कि प्रोफेसर नायक ने एक लीटर दूध में भांग की छह गोलियां मिला ली थीं। साथ ही वह अकेले पी गए। इसके बाद दोस्तों के साथ जमकर होली खेली है। प्रोफेसर नायक एक निजी प्राइवेट कॉलेज में प्रोफेसर थे। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे