22.4 C
Bhopal

लेह जा रही स्पाइसजेट की फ्लाईट का इंजन फेल, 150 यात्री थे सवार

प्रमुख खबरे

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से मंगलवार सुबह लेह के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा।

विमान के इंजन में आई खराबी के बाद पायलट ने एहतियात बरतते हुए विमान को सुरक्षित दिल्ली में लैंड कराया। विमान में करीब 150 यात्री सवार थे।

स्पाइसजेट की उड़ान एसजी-121 ने मंगलवार सुबह दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान के इंजन में कुछ तकनीकी समस्या महसूस की गई।

पायलट ने तुरंत इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी और विमान को वापस दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया।

एटीसी की अनुमति के बाद विमान एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतरा और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तकनीकी समस्या के कारण विमान को एहतियाती तौर पर वापस लाया गया था। यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे