32.6 C
Bhopal

पेंच टाईगर रिजर्व में बाघ शावक की निमोनिया से और तेंदुए की कुंए में डूबने से मौत

प्रमुख खबरे

पेंच टाइगर रिजर्व के अरी बफर में शारीरिक रूप से कमजोर व निमोनिया ग्रस्त 6 माह के बाघ शावक की सोमवार सुबह मौत हो गई। 26 जनवरी को वन अधिकारियों की उपस्थिति में पोस्ट मार्टम के बाद शव को निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार ने जला दिया गया है।

पेंच टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक जे देवा प्रसाद ने बताया कि अरी बफर परिक्षेत्र में 24 जनवरी को लगभग 5-6 माह आयु का एक बाघ मादा शावक कमजोर अवस्था में पाया गया था। एआईटीई कैमरा ट्रैप रिकार्ड के अनुसार इसी क्षेत्र में पूर्व में एक बाघिन के चार शावकों के साथ देखा गया था।

इससे मां बाघिन से मिलाने की संभावना को देखते हुए शावक को सुरक्षित रूप से उसी वन क्षेत्र में रखा गया। अगले दिन इसी क्षेत्र में पुनः सर्चिंग करने पर शावक पाया गया परंतु शावक की स्थिति को देखते हुए उसे पिंजरे में रेस्क्यू कर मीट व पानी उपलब्ध कराया गया।

बाघिन मां से मिलाने की संभावना के मद्देनजर इसी क्षेत्र में एआइ कैमरों की निगरानी में रखा गया। लेकिन 25 जनवरी को शावक के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और सोमवार सुबह शावक ने दमतोड़ दिया।

पोस्ट मार्टम में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने शावक की मौत निमोनिया से होने की संभावना व्यक्त की है। इसके अतिरिक्त पिछल बाएं पैर में पुरानी चोट भी पाई गई।

वन अधिकारियों के अनुसार संभवतः बाघिन मां ने इसी कारण शावक को छोड़ दिया होगा। पोस्ट मार्टम के बाद निर्धारित एनटीसीए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पेंच टाइगर रिज़र्व फील्ड डायरेक्टर, प्रभारी डिप्टी डायरेक्टर व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सभी अंग पूर्णत: जलाकर भस्मीकरण की कार्रवाई की गई है।

जंगल से लगे खेत के कुएं में डूबने से तेंदुए की मौत

जंगल से लगे खेत के कुएं में डूबने से 25 जनवरी को एक वयस्क नर तेंदुए की मौत हो गई। एसडीओ युगेश पटेल ने बताया कि मृत नर तेंदुए की उम्र लगभग 3-4 साल होगी, जिसका शव जंगल से लगभग 500 मीटर दूर खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में 25 जनवरी की सुबह देखा गया था।

अधिकारियों के अनुसार दक्षिण सामान्य वनमंडल के कुरई वन परिक्षेत्र के कुड़वा वन कक्ष क्रमांक आरएफ 300 से लगे खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में 24 जनवरी की रात तेंदुआ गिरा होगा।

रविवार सुबह खेत मालिक व क्षेत्रवासियों ने कुएं के पानी में तेंदुआ का शव उतारा देखकर वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन वृत्त सिवनी की सीसीएफ संध्या, डीएफओ गौरव मिश्र, एसडीओ युगेश पटेल सहित वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। तेंदुए का शव कुएं से निकालकर पोस्ट मार्टम कराया।

कुएं की दीवार में पानी से बाहर निकलने तेंदुए द्वारा किए गए प्रयास से बने खरोंच के निशान भी पाए गए हैं। इस प्रयास के चलते मृत तेंदुए के नाखून घिस चुके थे। पोस्ट मार्टम में पानी में डूबने से तेंदुए की मौत होना पाया गया है। वन अधिकारियों ने एनटीसीए की गाइड लाइन के अनुसार शव को जला दिया है।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे