26.7 C
Bhopal

मप्र के 4 आईपीएएस को राष्ट्रपति पदक 17अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक मिलेंगे

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश के चार पुलिस अफसरों को इस बार राष्ट्रपति पदक मिलेगा। इस सूची में तीन आईपीएएस अफसर और एक इंस्पेक्टर का नाम है। 76वें गणतंत्र दिवस पर पदकों की घोषणा कर दी है।

राष्ट्रपति पदक पाने वाले अफसरों में इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, आईजी मिथलेश कुमार शुक्ला और डीआईजी अवेधश कुमार गोस्वामी हैं। इसके साथ ही इंस्पेक्टर शिव कुमार पटेल का नाम है।

इसके साथ ही 17 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक मिलेंगे। इसमें आईजी कृष्णावेणी देशावतु हैं। एसपी मनोज राय, एसपी गितेश कुमार गर्ग, एसपी दुर्गेश कुमार राठौर, इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह, राजेंद्र सिंह गुप्ता, इंस्पेक्टर निधि श्रीवास्तव, डीएसपी संजय सिंह ठाकुर, इंस्पेक्टर शफाली टकलकर, हेड कॉन्स्टेबल श्रीराम मिश्रा, कॉन्स्टेबल सुशील कुमार चौबे, सब इंस्पेक्टर प्रेम किशोर व्यास, सब इंस्पेक्टर उमराव प्रसाद जाटव, एएसआई महेंद्र सिंह नेगी, एएसआई संतोष मेहरा, कॉन्स्टेबल रविद्र मिश्रा और इंस्पेक्टर राजू गुराने हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे