24.7 C
Bhopal

चुनाव आयुक्त को ताउम्र छूट के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

प्रमुख खबरे

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त और मुख्य चुनाव आयुक्त के को मुकदमों में छूट देने के मामले में केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।

देश की शीर्ष अदालत ने  केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। नोटिस में संसद के बनाए गए उस कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब मांगा गया है, जो मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को मुकदमे से जीवन भर की छूट देता है।

याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने कहा कि हम इसकी जांच करना चाहेंगे। हम नोटिस जारी कर रहे हैं।

इस याचिका में चीफ इलेक्शन कमिश्नर और अन्य इलेक्शन कमिश्नर (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यकाल) बिल, 2023 के एक प्रावधान को चुनौती दी गई थी।

याचिका में आरोप लगाया गया कि इस कानून ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) और इलेक्शन कमिश्नरों (ECs) को अपने ऑफिशियल काम करते समय किए गए किसी भी काम के लिए सिविल और क्रिमिनल कार्रवाई से जिंदगी भर की छूट दे दी है।

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि यह बिल CEC और EC को जिंदगी भर के लिए ऐसी अभूतपूर्व शक्ति नहीं दे सकता, जो संविधान बनाने वालों ने जजों को भी नहीं दी थी।

संसद ऐसी छूट नहीं दे सकती जो संविधान बनाने वालों ने दूसरे गणमान्य व्यक्तियों को नहीं दी थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे