27.1 C
Bhopal

पत्नी से झगड़े के बाद एसबीआई के असिस्टेंट मैनेजर ने की आत्महत्या

प्रमुख खबरे

भोपाल के एमपी नगर में एसबीआई के एक असिस्टेंट मैनेजर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। अविनाश जैन (35) ने ऑफिस में पत्नी रोली जैन से झगड़े के बाद यह कदम उठाया।

आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने स्वजनों से माफी मांगी और अपनी संपत्ति और बीमा राशि के बंटवारे की बात कही।

उन्होंने लिखा, “मम्मी-पापा, रोली , दीदी और भैया… मुझे माफ कर देना, मैंने बहुत गलतियां की हैं।”

अविनाश जैन मैदा मिल स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के जोनल ऑफिस में असिस्टेंट मैनेजर थे, जबकि उनकी पत्नी भी इसी ऑफिस में कार्यरत थीं।

मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद अविनाश ऑफिस से निकल गए और शाम को उनका शव चेतक ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर मिला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे