21.1 C
Bhopal

2026 में होंगी कुल 187 दिन की सरकारी छुट्टियां, जीएडी से जारी हुई सूची

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मियों की छुट्टी की सूची जारी हो गई है। इन छुट्टियों में उनके वीक ऑफ से लेकर सीएल, ईएल और अन्य छुट्टियां हैं।

सभी छुट्टियों को मिला दें तो कुल 187 दिन की छुट्टियां हो जाती हैं। एक महीने में 30 दिन होते हैं। ऐसे में कर्मचारियों को कुल छह महीने की छुट्टियां मिलेंगी।

कर्मचारियों को मिलेगी 187 छुट्टियां

दरअसल, मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए जो छुट्टी घोषित हुई है, उसके मुताबिक साल में 52 वीकेंड हैं। वीकेंड में शनिवार और रविवार की छुट्टी होती है। इसे मिलाकर कुल 104 छुट्टियां होती हैं। इसके अलावे तीन ऐच्छिक छुट्टियां होती हैं।

13 सीएल, 15 एसएल (मेडिकल लीव) और 30 ईएल होते हैं। वीकेंड को छोड़ दें तो 61 छुट्टियां ये हो जाती हैं। इसके अलावे पर्व त्योहार, जयंती और दिवस की छुट्टियां अलग हो जाती हैं सार्वजनिक अवकाश छुट्टियां इस साल 23 हैं। सभी को एक साथ मिला दें तो कुल 187 छुट्टी हो जाती है।

लंबे वीकेंड के हैं मौके

वहीं, सरकारी कर्मचारियों को इस बार लंबे वीकेंड के भी मौके खूब आएंगे। इस बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को है। शनिवार, रविवार के बाद सोमवार को भी कर्मचारियों को छुट्टी मिल जाएगी। तीन दिन का यह वीकेंड हो जाएगा। इसी तरह से चेटी चंद 20 मार्च शुक्रवार को, 27 मार्च शुक्रवार को रामनवमी है। इस मौके पर भी कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टी मिल जाएगी।

छह छुट्टियों का हो रहा नुकसान

यही नहीं, कर्मचारियों को इस साल छह छुट्टियों का नुकसान भी हो रहा है। छह महत्वपूर्ण त्यौहार और जयंतियां शनिवार और रविवार को पड़ रही हैं। इनमें ईद उल फितर, स्वतंत्रता दिवस, संत रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, दीपावली और गौरव दिवस है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम, 1977 में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं जो एक जनवरी 2026 से लागू होंगे। इन बदलावों का असर सीधा कर्मचारियों पर पड़ेगा। वहीं, कोई भी कर्मचारी साल में तीन बार से अधिक संतान पालन अवकाश नहीं ले सकेगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे