22 C
Bhopal

घरेलु झगड़े में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में बड़ी घटना सामने आई है। जहां पति ने पत्नी को जिंदा जला दिया है। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

पूरी घटना लालबाग के ग्राम बहादुरपुर की बताई जा रही है। दंपती की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र पांच और छह साल बताई जा रही है।

दरअसल, आरोपी पति ने पत्नी पर डीजल डालकर आग लगा दी। महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बहादरपुर गांव में आज यानी मंगलवार सुबह 8:30 बजे की है। मृतका ज्योति मूल रूप से जैनाबाद की रहने वाली थी।

उसकी शादी बहादरपुर में हुई थी। आरोपी पति अरुण खेती-किसानी करता है। ज्योति और उसके पति अरुण का दो दिन से विवाद चल रहा था। सुबह भी दोनों में झगड़ा हुआ और अरुण ने ज्योति को आग के हवाले कर दिया।

आए दिन करता था मारपीट

ज्योति को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी पति मौका देखकर फरार हो गया। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पति अरुण आए दिन ज्योति के साथ मारपीट करता था।

किचन में बंद कर आग लगाई

पति-पत्नी के बीच सोमवार रात से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह 8:30 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर फिर झगड़ा हुआ। इसी दौरान आरोपी पति ने पत्नी को कीचन में बंद करके आग लगा दी। घटना के समय आरोपी की मां और उनकी दो बेटियां घर पर मौजूद थीं। आरोपी एक तेल कारोबारी के यहां वाहन भी चलाता है।

आरोपी को तलाश में जुटी पुलिस

लालबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। लालबाग थाना प्रभारी अमित जादौन ने बताया कि सूचना मिली थी कि पति ने पत्नी को जला दिया है। पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद हो चुके थे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे