29.1 C
Bhopal

नवविवाहितों के लिए अच्छी खबर, मैरिज रजिस्ट्रेशन की फीस घटी

प्रमुख खबरे

राजधानी भोपाल का नगर निगम नए साल में नवविवाहित जोड़ों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। अब शादी का रजिस्ट्रेशन कराना न केवल जेब पर हल्का पड़ेगा, बल्कि आपको दफ्तरों के चक्कर काटने से भी मुक्ति मिलेगी।

विवाह पंजीयन यानी मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने की फीस में भारी कटौती का प्रस्ताव तैयार कर मेयर-इन-काउंसिल (एमआइसी) को भेजा गया है। यदि प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो अगले इस महीने परिणय सूत्र में बंधे नवदंपत्तियों को मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने के लिए केवल 130 रुपये ही चुकाने होंगे, जबकि अभी इसके लिए 1100 रुपये शुल्क लिया जा रहा है।

इस प्रस्ताव पर होगा अंतिम निर्णय

वर्तमान व्यवस्था में विवाह के एक साल बाद आवेदन करने पर 500 रुपये अतिरिक्त लेट फीस भी देनी पड़ती है । नए प्रस्ताव के तहत विवाह के एक महीने के भीतर आवेदन करने पर शुल्क मात्र 130 रुपये रहेगा। वहीं एक महीने के बाद आवेदन करने पर अधिकतम 500 रुपये पेनाल्टी लगेगी। इस तरह चाहे आवेदन एक महीने बाद हो या एक साल बाद, कुल शुल्क 630 रुपये से अधिक नहीं होगा। मंगलवार को होने वाली एमआइसी बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

16 प्रकार की जानकारियों के साथ करना होता है आवेदन

नगर निगम में मैरिज सर्टिफिकेट के लिए 16 प्रकार की जानकारियां भरकर आवेदन करना होता है। फिलहाल ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद अधिकांश लोग निगम कार्यालय जाकर ही आवेदन करते हैं । हाल ही में निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने निर्देश दिए हैं कि सभी आवेदन ऑनलाइन ही लिए जाएं और प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन जारी किए जाएं।

वार्ड कार्यालय से भी जारी होंगे मैरिज सर्टिफिकेट

इसके साथ ही विवाह पंजीयन की प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था को विकेंद्रीकृत किया जा रहा है। अब एक ही केंद्र के बजाय निगम के सभी 85 वार्ड कार्यालयों से मैरिज सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने पर वार्ड कार्यालय की टीम घर जाकर सत्यापन करेगी, जिससे नवदंपत्तियों को माता मंदिर स्थित विवाह पंजीयन शाखा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे