24.3 C
Bhopal

सटोरिये आज़ाद खान की क्रेडिट सोसाइटी के वित्तीय ट्रांजेक्शन रोके गए

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अशोकनगर में सट्टा संचालन एवं अवैध आर्थिक गतिविधियों के आरोपी आजाद खान से जुड़ी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी पर सख्त एक्शन लिया है।

प्रकरण का संज्ञान लेते हुए मंत्री श्री सारंग ने आजाद खान की केजीएन साख सहकारी संस्था मर्यादित, वार्ड क्रमांक 10, अशोकनगर की सभी वित्तीय ट्रांजेक्शन पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री श्री सारंग ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मामले की गहन और निष्पक्ष जांच कर 7 दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

जांच में यदि किसी भी स्तर पर दोष सिद्ध होता है, तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। तब तक आजाद खान की केजीएन साख सहकारी संस्था मर्यादित के सभी तरह के वित्तीय लेनदेन पर रोक रहेगी।

जानकारी के अनुसार , आजाद खान के विरुद्ध सट्टा संचालन सहित अन्य आपराधिक मामलों में पहले से कार्रवाई चल रही है तथा वह वर्तमान में जेल में बंद है।

अवैध आर्थिक गतिविधियों के संदेह के चलते संबंधित क्रेडिट सोसायटी की भूमिका भी जांच के दायरे में लाई गई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे