24.3 C
Bhopal

MPYPIL का बनाओ लोगो 5 लाख का इनाम लो

प्रमुख खबरे

अप्रेल 2025 में हुई मंत्री परिषद् की बैठक में पारित एक आदेशानुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में सार्वजानिक बसों को सुचारु रूप से संचालित करने एवं प्रदेश में सार्वजानिक परिवहन सेवा को सुदृढ़ बनाने के लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना को स्वीकृति दी थी।

इस योजना के अंतर्गत सार्वजानिक बस सेवायें राज्य में नव गठित राज्य परिवहन उपक्रम के माध्यम से दी जाएगी।

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के अंतर्गत प्रदेश में यात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी मार्गों पर संगठित, सुविधजनाक, सुरक्षित यात्री परिवहन सेवा, के लिए आधुनिक तकनिकी से सुसज्जित एक राज्य स्तरीय होल्डिंग कंपनी ‘’मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड’’ (MPYPIL ) (मध्यप्रदेश शासन का उपक्रम) का गठन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में किया गया था

“लेटस क्रिएट अ लोगो” मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एन्ड इंफ्रास्ट्रक्चर (MPYPIL) के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता है इस प्रतियोगिता में देश के कला एवं अन्‍य संकाय के विद्यार्थियों, फ्री लांसर कलाकारों एवं प्रोफेशनल एजेन्सियों को “लैट्स क्रिएट अ लोगो ” प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

लोगो डिजाइन करने वाले रचनाकार से सर्वाधिक महत्वपूर्ण अपेक्षा संस्कृत भाषा में टैगलाइन की की जा रही है जैसे भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का आदर्श वाक्य है “योगक्षेमं वहाम्यहम्” जिसका अर्थ है “आपका कल्याण हमारी ज़िम्मेदारी है” या “मैं आपके हित और कल्याण का वहन करता हूँ”.

प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी को मध्यप्रदेश शासन की परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.transport.mp.gov.in में प्रकाशित किया गया है, जिसमे पुरुस्कार की राशि, नियम एवं शर्तो के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन फॉर्म इत्यादि की विस्तृत जानकारी प्रकाशित की गई है।

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतीक चिन्हों (लोगो) का चयन किया जायेगा जिसमे प्रथम पुरस्कार रू. 5 लाख, द्वितीय पुरस्कार रू. 2 लाख एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में रू. 1 लाख रूपये की की राशि दी जायेगी।

मध्यप्रदेश शासन की परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.transport.mp.gov.in में विस्तृत जानकारी के अलावा प्रतियोगीता में भाग लेने वाले आवेदक अपनी रचना ईमेल आईडी admin.mpypil@mp.gov पर  30 जनवरी २०२६ , शाम पांच बजे तक भेज सकते है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे