22.1 C
Bhopal

अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में शिक्षक निलंबित

प्रमुख खबरे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बालाघाट जिले में एक उच्च श्रेणी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

यह कार्रवाई कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देश पर आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त शकुंतला डामोर ने की। निलंबित शिक्षक सुनील मेश्राम परसवाड़ा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ थे।

आरोप है कि उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से भारत सरकार और राज्य शासन के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया।

मामले को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने 4 दिसंबर को शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। शिक्षक मेश्राम ने 8 दिसंबर को अपना जवाब प्रस्तुत किया, लेकिन अधिकारियों ने इसे असंतोषजनक पाया।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस कृत्य से शासन की छवि धूमिल हुई है और शिक्षक जैसे गरिमामय पद पर रहते हुए इस तरह का आचरण अनुचित है। इसके बाद मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत सुनील मेश्राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

निलंबन के बाद सुनील मेश्राम ने बताया कि संबंधित पोस्ट किसी राजनीतिक दल या सामाजिक संगठन से प्रेरित नहीं थी। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति विशेष की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें खेद है। मेश्राम ने यह भी दावा किया कि उक्त पोस्ट उनकी नहीं थी और उसे उनके अकाउंट से हटा दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि सुनील मेश्राम राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हैं। इस कारण यह मामला शिक्षा जगत में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे