17.1 C
Bhopal

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रही अल्टो कार नहर में गिरी, 5 की मौत, एक घायल

प्रमुख खबरे

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां के ढखेरवा-गिरजापुरी हाईवे पर तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस दिल दहला देने वाले हादसे में कार में सवार पांच लोगों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

घायल चालक को तुरंत निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रमिया बेहड़ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं। सभी मृतक और घायल व्यक्ति एक ही गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। एक ही गांव के पांच लोगों की एक साथ मौत से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है।

अंधेरा और तेज रफ्तार के कारण चालक ने खोया नियंत्रण
पुलिस के अनुसार अंधेरा और तेज रफ्तार के कारण चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे नहर में समा गई। नहर में पानी का स्तर काफी अधिक होने से कार पूरी तरह डूब गई।

शवों को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए
सूचना मिलते ही पडुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से क्रेन की सहायता से कार को नहर से बाहर निकाला गया। कार के अंदर फंसे पांच शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान अभी पूरी तरह नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी युवा थे और शादी में डीजे पार्टी करने गए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे