17.2 C
Bhopal

भोपाल के कटारा-बर्रई में दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर बनेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम

प्रमुख खबरे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार) में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम में भाग लिया और 194 करोड़ रुपए की लागत के कई बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने हुजूर विधानसभा क्षेत्र के कटारा-बर्रई में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम भोपाल और आसपास के युवाओं के लिए आधुनिक खेल प्रशिक्षण और प्रैक्टिस का केंद्र बनेगा और भविष्य के चैंपियंस को लॉन्च पैड मुहैया कराएगा। बता दें 9 एकड़ भूमि पर तैयार इस आधुनिक खेल परिसर की लागत 11 करोड़ 50 लाख रुपए है।

राज्य सरकार पारंपरिक खेलों जैसे मलखंब, कबड्डी और घुड़सवारी को भी प्रोत्साहित कर रही है, ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी वॉटर स्पोर्ट्स, शूटिंग, हॉकी, क्रिकेट, घुड़सवारी और मलखंब जैसे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं को राजपत्रित पदों पर नौकरी भी प्रदान कर रही है।

सांदीपनि विद्यालय कटारा-बर्रई में लोकार्पित

इस अवसर पर 29 करोड़ रुपए लागत का नवनिर्मित सांदीपनि विद्यालय कटारा-बर्रई में लोकार्पित किया गया, जहां छात्रों को आधुनिक शिक्षा सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने 155 करोड़ रुपए लागत से अमृत 2.0 परियोजना के तहत भोपाल में सीवेज नेटवर्क, 9 सीवेज उपचार संयंत्र और 1.21 लाख घरेलू सीवेज कनेक्शन का शुभारंभ किया। इस परियोजना के पूरा होने से भोपाल का सीवेज नेटवर्क 60 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा और उपचार क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे लगभग 7 लाख लोग सीधे लाभान्वित होंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे