35.2 C
Bhopal

दिल्ली ब्लास्ट केसः अदालत ने आमिर राशिद अली को 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा

प्रमुख खबरे

नई दिल्ली। दिल्ली धमाके के लिए आत्मघाती हमलावर को आई-20 कार उपलब्ध कराने वाले आरोपी और हमले के मास्टरमांइड आमिर को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 10 दिन की एनआईए की रिमांड पर भे दिया है। बता दें कि आमिर को एनआईए ने रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया था, जिसे कोर्ट में पेश किया गया।

सोमवार सुबह आमिर को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था। एनआईए की मांग पर कोर्ट ने आरोपी को 10 दिनों के लिए रिमांड पर भेज दिया। आमिर राशिद अली से पूछताछ के दौरान एनआईए को कई अहम कड़ियों को जोड़ने में मदद मिल सकती है। आमिर राशिद अली जम्मू-कश्मीर के पंपोर के संबूरा का रहने वाला है।

आमिर ने उमर के साथ मिलकर रची थी आतंकी साजिश
सूत्रों के अनुसार, एनआईए की जांच से पता चला है कि आमिर ने उमर उन नबी के साथ मिलकर आतंकी हमला करने की साजिश रची थी। एक बयान में कहा गया, ष्आमिर कार की खरीद में मदद करने के लिए दिल्ली आया था, जिसमें विस्फोट हुआ था। इस आतंकी हमले की जांच के सिलसिले में एनआईए को आमिर की गिरफ्तारी के रूप में सफलता मिली। एनआईए ने दिल्ली पुलिस से मामला अपने हाथ में लेने के बाद व्यापक तलाशी अभियान चलाया था।

ब्लास्ट में 10 लोगों की गई थी जान
दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट में कम से कम 10 लोग मारे गए थे, जबकि कई लोग बुरी तरह घायल हुए। यह ब्लास्ट फरीदाबाद में आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के कुछ घंटे बाद हुआ था, जिसमें डॉक्टर मुजम्मिल और शाहीन समेत सात लोगों को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

उमर का फरीदाबाद के आतंकी मॉड्यूल से कनेक्शन आया था सामने
कार ब्लास्ट में शामिल उमर का भी फरीदाबाद के आतंकी मॉड्यूल से कनेक्शन सामने आया था। इसके बाद सरकार ने दिल्ली कार ब्लास्ट को आतंकी हमला करार देते हुए जांच एनआईए को सौंपी थी। जांच एजेंसी इस मामले में 70 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा, अन्य लोगों से पूछताछ और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एनआईए की कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे