बिहार विधानसभा में चुनाव में बंपर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की धरती पर फिर कभी जंगलराज की वापसी नहीं होने वाली है।
आज की जीत बिहार माताओं-बहनों की है, जिन्होंने राजद के शासनकाल में जंगलराज को झेला है। आज आतंक वो दिन इतिहास बन गए। बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
आज के ये परिणाम उन विकास विरोधियों को भी जवाब है, जो कहते थे कि बिहार को एक्सप्रेस वे और इंडस्ट्री नहीं चाहिए। जो कहते थे कि बिहार में रेल और एयरपोर्ट की क्या जरूरत है। आज का ये जनादेश परिवारवाद के खिलाफ विकासवाद का है।
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में जैसे ही जंगलराज खत्म हुआ, कहीं भी रीपोल की नौबत नहीं आई। इसके लिए मैं चुनाव आयोग, बिहार मतदाता और सुरक्षाबलों सभी का अभिनंदन करता हूं। देश पर आपको गर्व है।
बिहार के चुनावों ने एक और बात सिद्ध की है कि अब युवा मतदाता वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण को गंभीरता से लेता है। मैं मानता हूं कि लोकतंत्र की पवित्रता के लिए हर मतदाता की अहमियत होती है।
अब हर दल का ये दायित्व बनता है कि वो पोलिंग बूथ पर अपने-अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें, ताकि बाकी जगहों पर भी मतदाता का शुद्धिकरण हो सके।
पीएम मोदी ने कहा कि चिराग जी ने बहुत अच्छी लीडरशिप दिखाई है। NDA के कार्यकर्ताओं ने भी अच्छे तालमेल प्रदर्शन किया है।
मैं जम्मू कश्मीर के नगरोटा और ओडिशा के नगरोटा की जनता का भी आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने NDA की जीत पक्की की। ये सिर्फ NDA की ही विजय नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की विजय है।
यह चुनाव आयोग पर लोगों के विश्वास का चुनाव है। ये वही बिहार है, जहां पहले माओवादी हावी थे। जहां पहले 3 बजे के बाद वोटिंग बंद हो जाती थी, लेकिन इस बार के चुनाव में बिहार में बिना किसी डर के उत्साह और उमंग के साथ एक उत्सव की तरह वोट किया।
बिहार की जनता ने सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है। मैं सभी दलों की तरफ बिहार की जनता को नमन करता हूं। मैं आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी और भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं।
साथियों एक पुरानी कहावत है- लोहा लोहे को काटता है। बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण वाला MY फार्मूला बनाया, लेकिन आज की जीत ने एक नया सकारात्मक नया MY फार्मूला दिया है। यह है महिला और यूथ ।
छठी मइया की जय के साथ पीएम मोदी ने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने गरदा उड़ा दिया। आज बिहार में मखाने की खीर बनाना पक्का कर दिया। हम एनडीए के लोग जनता जनार्दन के सेवक हैं। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल जीतने की कोशिश करते रहते हैं। हमने जनता का दिल जीत लिया है।
नड्डा ने कहा कि महागठबंधन के लोगों ने पीएम मोदी का विरोध करते-करते छठ का अपमान किया। यही नहीं पीएम मोदी की माता जी का भी अपमान किया गया, जिसका बिहार की जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया। चुनाव के नतीजों ने राजद के लोगों को स्पष्ट संदेश दिया, बल्कि परजीवी पार्टी कांग्रेस की जो दुर्गति हुई, वह भी देखने को मिली।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की जीत हुई है। लोगों ने हमने हरियाणा और दिल्ली में भी ऐतिहासिक सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व भारत को विकसित भारत बनाना है। ये अभूतपूर्व समर्थन पीएम मोदी के प्रति अटूट प्रेम का नतीजा है। नड्डा ने बिहार के मतदाताओं खासकर महिलाओं का धन्यवाद किया।



