24.1 C
Bhopal

मुख्यमंत्री ने बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर खुशी जताई, कांग्रेस पर लगाया राजद को डुबोने का आरोप

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार चुनाव के रुझानों में एनडीए की बढ़त पर खुशी जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश में विकास और सुशासन की बयार चल रही है। उन्होंने कांग्रेस पर आरजेडी को डुबोने का आरोप लगाया और एनडीए को बधाई दी।

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों के मुताबिक एनडीए वहां प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रहा है। बिहार के इस अप्रत्याशित जनादेश को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि जो रुझान आ रहे हैं, वो उत्साहवर्धक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक नए प्रकार की विकासपरक राजनीति 2014 से देखी है।

एक-एक करके तीनों लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए ने दिल्ली में भी अपनी धार बनाई, सरकार चलाने की साख बनाई। राज्यों के चुनाव में बिहार भी उसी कड़ी में शामिल हो गया है।

इसके पहले हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद अब बिहार में सामने आते परिणाम ये बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुशासन की बयार चल रही है।

इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तथाकथित कांग्रेस के गठबंधन की जो कुव्यवस्थाएं हैं, जनता का मन उससे टूट चुका है।

एनडीए के साथ कदम से कदम मिलाकर के देश के विकास और सुरक्षा के लिए पीएम मोदी ने जो नीतियां लागू की हैं। ये सभी का मनोबल बढ़ाने वाली है। बिहार में बढ़ती जीत की ओर के लिए मैं प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष सहित एनडीए के सभी दलों को बधाई देता हूं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांग्रेस पर आरजेडी को ‘डुबाने’ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता तो चुनाव मैदान छोड़कर ही चले गए, जिसका नुकसान आरजेडी को हुआ. लोकतंत्र में जनता जो होती है उसका निर्णय सर्वोपरि होता है। जनता को निर्णय लेती है उसे शिरोधार्य करना चाहिए।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे