मध्यप्रदेश के सिवनी से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां प्रदेश के राजस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा का काफिला सड़क हादसे का शिकार हो गया।
यह हादसा छपारा थाना क्षेत्र के रणधीर नगर के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, काफिले में शामिल दो चारपहिया वाहन आपस में टकरा गए, जिससे कुछ लोग घायल हो गए।
घायलों को तत्काल जिला अस्पताल सिवनी ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। राहत की बात यह है कि मंत्री करण सिंह वर्मा पूरी तरह सुरक्षित हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ।
उन्होंने मंच पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में संबोधन दिया और अपने घायल होने की भी कही। इसके बाद जांच के लिए अस्पताल के लिए रवाना हो गए। छपारा थाना क्षेत्र में यह घटना हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को राजस्व व सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिवनीव आ रहे थे।
इस दौरान रणधीर नगर के पास मंत्री के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस घटना में मंत्री करण वर्मा को चोटें आई है। वहीं कुछ लोग भी घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित है।
गौरतलब है कि, आज सिवनी जिले में स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद मंत्री करण सिंह वर्मा इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे।



