29 C
Bhopal

हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा के एक विषय के पेपर की तारीख बदली

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सात फरवरी 2026 से शुरू होंगी।

पूर्व में जारी समय सारिणी के अनुसार 12वीं की परीक्षा सात फरवरी से तीन मार्च तक होनी थी। इसमें संशोधन किया गया है। 12वीं की परीक्षा अब पांच मार्च को समाप्त होगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से दो मार्च तक ही चलेंगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

तीन मार्च को होली और सार्वजनिक अवकाश है, जिस कारण इस दिन होने वाले 12वीं की भूगोल, क्राप प्रोडेक्शन एंड हर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया, विज्ञान एवं स्वास्थ्य के प्रश्न पत्र अब पांच मार्च को होंगे। शेष समय सारिणी यथावत है।

माशिमं ने संशोधित समय-सारिणी को स्कूल के बाहर नोटिस बोर्ड पर विद्यार्थियों के सूचना के लिए चस्पा करने के आदेश दिए हैं। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगी परीक्षा दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होनी हैं।

परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। परीक्षा कक्ष में 8:30 बजे तक उनकी उपस्थिति अनिवार्य है। 8:45 बजे के बाद किसी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 8:50 बजे परीक्षार्थियों को उत्तर-पुस्तिका और 8:55 बजे तक प्रश्नपत्र दिए जाएंगे।

नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके स्कूल में और स्वाध्यायी विद्यार्थियों को आवंटित परीक्षा केंद्र पर 10 फरवरी से 10 मार्च के बीच होंगी। इनकी तिथियां और समय पता करने के लिए प्राचार्य या केंद्राध्यक्ष से संपर्क करना होगा। आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेंगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे