सिंडनी। भारत ने तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया। यही नहीं, टीम इंडिया ने इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से रौंदा। वहीं फैंस के लिए गुड न्यूज यह भी रही की पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली फार्म में वापस आ गए है। रोहित ने जहां सिडनी के मैदान में 121 रनों धमाकेदार पारी खेली, तो वहीं कोहली ने बल्ले ने खामोशी तोड दी। पिछली दो पारियों में शून्य पर आउट होने वाले विराट ने 74 रन बनाकर नाट आउट रहे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
मैच की बात करें तो टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 46.4 ओवर में 236 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 38.3 ओवर में एक विकेट पर 237 रन बनाकर मैच जीता। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित और गिल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई। इसे जोश हेजलवुड ने गिल को आउट कर तोड़ा।
रोहित-विराट ने की 168 रनों की साझेदारी
इसके बाद रोहित और कोहली की जोड़ी ने मोर्चा संभाला और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की जमकर क्लास ली। दोनों ने मिलकर नाबाद 168 रन जोड़े। रोहित ने 13 चैके और तीन छक्के की मदद से 125 गेंदों पर नाबाद 121 रन बनाए। रोहित के वनडे करियर का ये 33वां शतक रहा। वहीं कोहली ने 7 चैके की मदद से 81 बॉल पर नाबाद 74 रनों का योगदान दिया. कोहली के वनडे करियर की ये 75वीं फिफ्टी रही।
शुरुआती दो मैचों में टीम इंडिया को झेलनी पड़ी थी हार
बता दें कि भारतीय टीम को पर्थ में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में डीएलएस नियम के तहत 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं एडिलेड वनडे में उसे मेजबान टीम ने 2 विकेट से हरा दिया था. अब भारत ने सिडनी वनडे जीतकर ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप करने से वंचित कर दिया. ऑस्ट्रेलिया 2-1 से सीरीज जीतने में सफल रहा।
ऐसी रही ऑस्ट्रेलिया की पारी
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 46.4 ओवरों में 236 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी रही। ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। मोहम्मद सिराज ने हेड (29 रन) को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। फिर अक्षर पटेल ने मार्श (41 रन) को बोल्ड कर दिया। इसके बाद फॉर्म में चल रहे मैथ्यू शॉर्ट (30 रन) को वॉशिंगटन सुंदर ने आउट किया। यहां से एलेक्स कैरी और मैथ्यू रेनशॉ के बीच चैथे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई। कैरी 24 रनों के निजी स्कोर पर हर्षित राणा का शिकार बने।



