23.1 C
Bhopal

इरशाद वली सहित मप्र में सात आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश शासन ने बड़े पैमाने पर पुलिस महकमें में प्रशासनिक फेरबदल किया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सात आईपीएस अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है। आदेश 22 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया।

आदेश के मुताबिक राजाबाबू सिंह (भापुसे 1994) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं देव प्रकाश गुप्ता (भापुसे 1994) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा के.पी. व्यंकटेश्वर राव (भापुसे 1995) को एडीजी, तकनीकी सेवाएं, पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। इरशाद वली (भापुसे 2004) एडीजी, विसबल भोपाल रहेंगे।

वहीं सुशांत सक्सेना (भापुसे 2005) एडीजी, आवास (इंवेस्टिगेशन) के रूप में पदस्थ किए गए हैं। चंचला एन. (भापुसे 2006) एडीजी, एसटीएफ भोपाल बनी हैं जबकि कुमार सौम्य (भापुसे 2007) को एडीजी, एसएएफ एवं अजाक, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे